ग्वालियर में सराफा कारोबारी से 40 ग्राम सोने की ठगी हुई। ठग ने कर्मचारी भेजने का झांसा देकर सोने के बदले चांदी की गेंद थमा दी। पुलिस जांच जारी। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 10:40:47 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 10:40:47 AM (IST)

सराफा कारोबारी को सोने के मोती लेकर थमा दी चांदी की गेंद, 40 ग्राम सोना ठगा
नया बाजार के सराफा कारोबारी से ठगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फोन पर ठग ने खुद को मुरैना का कारोबारी बताया
  2. 40 ग्राम सोने के मोती लेने के लिए युवक भेजा
  3. बदले में सोने की जगह चांदी की गेंद थमा दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नया बाजार के सराफा कारोबारी से 40 ग्राम सोने की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने फोन पर बात कर अपने कर्मचारी को भेजने के बहाने फंसाया। 40 ग्राम सोने के मोती की जगह चांदी की गेंद थमा दी, जिस पर सोने की परत चढ़ी हुई थी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

माधौगंज के रहने वाले सराफा कारोबारी शाहीन अली की नया बाजार में दुकान है। उन्हें अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुरैना का सराफा कारोबारी बताया। उसने शाहीन से कहा कि उसे 40 ग्राम सोने के मोती चाहिए। वह खुद नहीं आ सकता, लेकिन उसके यहां काम करने वाला युवक नया बाजार में है। वो ही आएगा।

चांदी की गेंद थमा दी

उसने एक युवक को उसके पास भेजा। 40 ग्राम सोने के मोती लेकर सोने की गेंद देने की बात कही। उसने गेंद थमा दी। जांच की तो उस पर सोने की परत चढ़ी थी। गेंद चांदी की निकली। उस नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन बंद आया तो कंपू थाने में शिकायत की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *