भिंड में महिला ने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी फरार है, जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 11:40:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 11:40:39 AM (IST)

जीजा ने घर में अकेला पाकर 22 वर्षीय साली का किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महिला ने जीजा पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया
  2. आरोपी रिश्ते का फायदा उठाकर गांव आता-जाता रहा अक्सर
  3. घटना के बाद पीड़िता डर के कारण चुप रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। दबोह थाना के गौरा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय महिला ने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति जयपुर में टिक्की बनाने का काम करता है। काफी समय घर से बाहर रहता है। इस दौरान उसका जीजा चंद्रशेखर दौहरे (बढ़ेराकला थाना समथर जिला झांसी उत्तर प्रदेश) अक्सर उसके गांव आता-जाता था।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने रिश्ते का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान उसने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी ने दबाव बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता काफी समय तक डर और सामाजिक दबाव के कारण चुप रही, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार- पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *