आरोन क्षेत्र में शादी में शराब न पिलाने पर पड़ोसी ने दूल्हा-दुल्हन और पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। नशे में इन लोगों ने जमकर हंगामा किया। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 08:39:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 08:39:40 PM (IST)

ग्वालियर में शादी में शराब न पिलाने पर पड़ोसी नाराज, दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा
ग्वालियर में शादी में शराब न पिलाने पर पड़ोसी नाराज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। आरोन क्षेत्र में शादी में शराब न पिलाने पर पड़ोसी ने दूल्हा-दुल्हन और पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। नशे में इन लोगों ने जमकर हंगामा किया। मामला थाने तक पहुंचा, जहाँ दोबारा झगड़ा हो गया और फिर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की। नशे में मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ये लोग भी एफआईआर के लिए आवेदन देने लगे, जिनकी शिकायत पर देहाती नालसी दर्ज की गई है।

घर में चल रही थीं रस्में, तभी पड़ोसियों ने शुरू कर दिया हंगामा

आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटई गांव में रहने वाले महेश जाटव की शादी थी। शादी होने के बाद महेश और उसके परिवार के लोग दुल्हन को लेकर घर पहुंचे थे। दुल्हन आने के बाद घर में रस्में चल रही थीं, इसी दौरान महेश के पड़ोस में रहने वाला मनोज जाटव, हरनाम, भीम जाटव और नवल जाटव वहां आ गए। ये लोग शराब के नशे में थे। नशे में हंगामा करते हुए वे बोले कि उसने शादी में शराब नहीं पिलाई और महेश से झगड़ने लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *