ग्वालियर में एक बार फिर हिन्दू महासभा के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जूना अखाड़ा डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। गिरी ने गांधी को समाज के लिए नुकसानदायक बताया और नाथूराम गोडसे द्वारा की गई हत्या को सही करार दिया।

‘सावरकर जी के सिद्धांतों पर नहीं चलेंगे तो सनातन धर्म बहुत जल्दी विनष्ट हो जाएगा’


यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि वे अपने सहयोगी जयवीर भारद्वाज के निमंत्रण पर गोडसे से जुड़े स्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने यहां वीर सावरकर की प्रतिमा को नमन किया और हिन्दू महासभा भवन आने को भी अपने लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अगर हम सावरकर जी के सिद्धांतों पर नहीं चलेंगे तो सनातन धर्म बहुत जल्दी विनष्ट हो जाएगा। यदि सनातन धर्म और हिन्दू समाज गोडसे का सही मूल्यांकन नहीं करेगा और उन्हें नहीं समझेगा, तो हिन्दू समाज जल्द ही संकट में पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Monalisa Controversy:  ‘पहले वह रुद्राक्ष की माला बेचती थी, अब कलमा पढ़ रही’, प्रवीण तोगड़िया ने कसा तंज

यति नरसिंहानंद ने यह भी कहा कि सनातन धर्मियों की ओर से अब तक नाथूराम गोडसे के साथ जो हुआ, उसके लिए वे उनसे क्षमा प्रार्थी हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *