नगर निगम परिषद की बैठक में महापौर मालती राय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए शहर के समग्र विकास का रोडमैप रखा। करीब 3938 करोड़ रुपए के इस बजट में जल, सीवेज, आवास, स्वच्छता, यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। हालांकि बजट में 108 करोड़ रुपए के संभावित घाटे का भी अनुमान जताया गया है।

हर वार्ड में विकास का दावा

महापौर ने कहा कि यह बजट बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वार्ड नियोजन निधि के तहत प्रत्येक वार्ड को 50 लाख रुपए दिए जाएंगे, ताकि स्थानीय स्तर पर विकास कार्य तेजी से हो सकें।

पानी और सीवेज पर बड़ा निवेश

शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए जलप्रदाय और सीवेज व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

  • अमृत-2 योजना के तहत 582 करोड़ से जल परियोजनाएं जारी
  • 36 ओवरहेड टंकियां, 4 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 600 किमी पाइपलाइन बिछाई जाएगी
  • सीवेज नेटवर्क विस्तार के लिए 1050 करोड़ रुपए के काम
  • 70% शहर सीवेज नेटवर्क से कवर करने का लक्ष्य
  • साथ ही 829 कॉलोनियों में बल्क कनेक्शन की जगह व्यक्तिगत नल कनेक्शन देने की योजना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।




Trending Videos

Bhopal Municipal Budget 2026: Crore Plan Focuses on Water, Sewage, Housing and Smart City Vision

भोपाल महापौर मालती राय ने बजट पेश किया।
– फोटो : अमर उजाला


तालाबों के संरक्षण पर फोकस

बड़े तालाब, छोटा तालाब, शाहपुरा और कलियासोत सहित शहर के प्रमुख जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों का प्रावधान किया गया है।

  • बड़े तालाब पर 14 करोड़
  • छोटे तालाब पर 7 करोड़
  • शाहपुरा तालाब पर 9 करोड़
  • कलियासोत पर 34 करोड़ खर्च होंगे
  • इसके अलावा प्रदूषण रोकने के लिए विसर्जन कुंड बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- BMC काउंसिल में हंगामा: स्लॉटर हाउस से गोमांस तक गरमाया मुद्दा, आदमपुर लैंडफिल टेंडर कमिश्नर लेंगे निर्णय

आवास और झुग्गी मुक्त शहर का लक्ष्य

  • 1052 मकान तैयार, 750 हितग्राहियों को आवंटन
  • 1856 नए मकानों का प्रस्ताव
  • बजट में 400 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • रेलवे कुलियों के लिए स्टेशन के पास आवास योजना पर भी काम प्रस्तावित है।

 


Bhopal Municipal Budget 2026: Crore Plan Focuses on Water, Sewage, Housing and Smart City Vision

भोपाल नगर निगम बजट पर चर्चा
– फोटो : अमर उजाला


स्वच्छता में नंबर-2, अब नंबर-1 का लक्ष्य

महापौर ने बताया कि भोपाल देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर और सबसे स्वच्छ राजधानी बना है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 84 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कचरा प्रबंधन में नवाचार जैसे कचरा कैफे, कम्पोस्ट, अगरबत्ती निर्माण और रीसाइक्लिंग पर जोर जारी रहेगा।

यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार

  • ब्लैक स्पॉट खत्म करने और लेफ्ट टर्न सुधार के लिए 6.9 करोड़
  • सड़कों के रखरखाव के लिए 30 करोड़
  • मुख्य मार्गों पर लाइटिंग के लिए 30 करोड़
  • कोकता ट्रांसपोर्ट नगर को व्यवस्थित करने और शहर से ट्रांसपोर्ट शिफ्ट करने की योजना भी शामिल है।
  • नए मार्केट, मीट मार्केट शिफ्ट और व्यापारिक प्लान
  • इतवारा मीट मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी
  • TT नगर में नए मार्केट कॉम्प्लेक्स विकसित होंगे
  • सर्राफा, दवा और किराना बाजार के लिए अलग हब बनाने की योजना
  • हरियाली, पार्क और ओपन जिम
  • नए पार्कों के लिए 5 करोड़
  • महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 3 करोड़
  • ओपन जिम और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
  • सोलर एनर्जी और बचत
  • नगर निगम सोलर एनर्जी पर भी तेजी से काम कर रहा है।
  • फिल्टर प्लांट्स पर सोलर लगाने से हर महीने करीब 6 लाख रुपए की बचत हो रही है।
  • नीमच में 10 मेगावाट प्लांट चालू है, एक और प्लांट जल्द शुरू होगा।

संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा

रानी कमलापति की स्मृति में ‘सांस्कृतिक झील महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए 3 करोड़ रुपए का प्रावधान है।म्यूजियम, ऑडिटोरियम और सामुदायिक भवनों के लिए भी बजट में राशि रखी गई है।

कर्मचारियों और छात्रों के लिए प्रावधान

  • मेधावी छात्रों को 15 हजार रुपए प्रोत्साहन
  • कर्मचारियों के लिए दुर्घटना सहायता निधि
  • सफाई मित्रों के लिए 2.7 करोड़ की वर्दी और रेनकोट व्यवस्था

बजट में नहीं बढ़ाया गया टैक्स

बजट में इस बार टैक्स नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन वार्डों में परिसीमन शुल्क बढ़ाने की तैयारी है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा।

ऐसे रहेगा घाटे का अनुमान

भोपाल नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट 3938 करोड़ 45 लाख 28 हजार रुपए का रखा गया है, जिसमें आय और व्यय दोनों बराबर हैं। हालांकि, राजस्व आय का 5% सुरक्षा निधि के रूप में 138 करोड़ 89 लाख 29 हजार रुपए अलग रखने के कारण बजट में संभावित घाटा सामने आ रहा है। महापौर के मुताबिक 108 करोड़ 89 लाख का घाटा संभावित है। 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *