मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर है। सीधी से सिंगरौली के बीच 105 किलोमीटर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का शेष निर्माण कार्य अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रहा है, जिससे लोगों की यात्रा तेज, सुरक्षित और आसान हो जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सीधी–सिंगरौली (NH-39) के 105 किलोमीटर हिस्से के चार लेन निर्माण के बचे हुए काम का ठेका जारी कर दिया है। योजना के अनुसार इसका निर्माण कार्य अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इस सड़क के बनने से सीधी और सिंगरौली के बीच यात्रा पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगी। लंबे समय से इस मार्ग को चौड़ा और बेहतर बनाने की मांग की जा रही थी। इस सड़क के कुछ हिस्से पहले मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) ने बनाए थे, जबकि बाकी काम अब एनएचएआई पूरा करेगा।

ये भी पढ़ें-  वुमेन्स डे: शिक्षा और स्वास्थ्य की कमान महिलाओं के हाथ, शिल्पा गुप्ता और डॉ. सलोनी बदल रहीं व्यवस्था की तस्वीर

सड़क पर बनेंगी कई नई सुविधाएं

इस परियोजना के तहत सड़क को आधुनिक मानकों के अनुसार चार लेन बनाया जाएगा। इसके साथ कई जरूरी संरचनाएं भी बनाई जाएंगी, जैसे- 3 रेलवे ओवर ब्रिज और 1 रेलवे अंडर ब्रिज, 3 बड़े पुल और 33 छोटे पुल, 11 वाहन अंडरपास और 1 पैदल अंडरपास, 85 बॉक्स कलवर्ट और 165 पाइप कलवर्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा जंक्शन सुधार, सर्विस रोड, पानी निकासी की व्यवस्था और सड़क सुरक्षा से जुड़े कई काम भी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  संडे वाली दीदी: रेलवे की नौकरी के साथ झुग्गी बस्तियों के बच्चों में बांट रहीं शिक्षा और मुस्कान,26 साल से सेवा

अभी सड़क संकरी होने से होती है परेशानी 

अब तक इस मार्ग पर सड़क संकरी होने, पुलों और अंडरपास की कमी तथा अन्य सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई जगह दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता था। नई चार लेन सड़क बनने के बाद यह समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी और यात्रा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-  वुमेन्स डे: आर्ट ऑफ बर्थिंग से बदला लेबर रूम का माहौल,अल्टरनेटिव पोजीशन से प्रसव,महिला डीन-HOD की टीम की पहल

उत्तर प्रदेश से भी बेहतर कनेक्टिविटी

इस सड़क के बनने से मध्य प्रदेश के सीधी और सिंगरौली का संपर्क उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों से मजबूत होगा। इस मार्ग के जरिए प्रयागराज, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) और वाराणसी तक पहुंचना पहले से आसान हो जाएगा। इससे दोनों राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  रंगपंचमी पर कांग्रेस का सियासी रंग: पटवारी के आवास पर होली मिलन में जुटे दिग्विजय समेत सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता

यह होगा जनता को सीधा फायदा 

यात्रा का समय कम होगा-चार लेन सड़क बनने से सफर तेज़ और सुगम होगा। दुर्घटनाएं कम होंगी- चौड़ी सड़क, अंडरपास और बेहतर जंक्शन से सुरक्षा बढ़ेगी। व्यापार को मिलेगा बढ़ावा- ट्रकों और माल ढुलाई वाले वाहनों की आवाजाही आसान होगी। ग्रामीण क्षेत्रों को फायदा-आसपास के गांवों और कस्बों के लोगों को शहरों तक पहुंचना आसान होगा।

ये भी पढ़ें-  रंगों में डूबा भोपाल: इंदौर गेर की तर्ज पर निकला भव्य चल समारोह, ढोल-ताशों और गुलाल से सराबोर हुआ पुराना शहर

रीवा-सीधी फोरलेन सड़क की भी तैयारी

विंध्य क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए रीवा से सीधी के बीच भी चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की योजना है। इस परियोजना का ठेका जल्द जारी हो सकता है और बारिश के बाद निर्माण शुरू करने की तैयारी है। यह सड़क बनने से रीवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed