भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाव में 70 वर्षीय बुजुर्ग रामसिया यादव की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या नशे में की गई वारदात दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा गांव में की गई पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी गोदन यादव मौके से भागते हुए चिल्ला रहा था कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला ले लिया है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस दोनों ही बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

कुल्हाड़ी छीनकर कर दिए ताबडतोड़ वार

पुलिस के अनुसा रामसिया यादव अपने खेत के पास बीहड़ क्षेत्र में बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान गोदन यादव अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि गोदन ने रामसिया की कुल्हाड़ी छीन ली और उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते रामसिया यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पास के कुएं के पास बैठे लोगों के अनुसार, वह भागते समय बदले की बात कहता हुआ निकला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ऊमरी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।

ये भी पढ़ें- हैवान निकला ससुर: NRI बेटे की गैरमौजूदगी में बहू से किया दुष्कर्म, पति और सास ने इज्जत का डर दिखाकर कराया चुप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गोदन यादव के पिता प्रताप की हत्या करीब 15 से 20 साल पहले हुई थी। उस मामले में ब्रजेश यादव नामक युवक और एक महिला को आरोपी बनाया गया था। बाद में आपसी समझौते के चलते गवाह पलट गए थे, जिससे आरोपियों को राहत मिल गई थी। पुलिस अब इस पुराने मामले से रामसिया यादव की हत्या के संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

नाती बोला-पुराने हत्याकांड से कोई संबंध नहीं

मृतक के नाती दीपसिंह ने बताया कि उनके दादा की हत्या आरोपी ने शराब के नशे में की है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आरोपी के परिवार से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी और न ही पुराने हत्याकांड से उनका कोई संबंध रहा है। ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी द्वारा बदले की बात कहे जाने के चलते पुराने केस की भी जांच की जा रही है। रामसिया यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *