ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उधार के पैसे लौटाने का झांसा देकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

घटना लिंक रोड स्थित गुलाब गार्डन के पीछे रात की बताई जा रही है। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला हिमांशु राठौर बीती रात उसके घर आया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। कुछ समय पहले आरोपी ने उससे डेढ़ हजार रुपए उधार लिए थे। जब किशोरी ने उससे 500 रुपए वापस मांगे तो वह रुपए देने के बहाने उसे घर से बाहर ले गया। दोनों पैदल गोला का मंदिर रोड स्थित गुलाब गार्डन पहुंचे। वहां आरोपी ने कहा कि सड़क पर पैसे लेने-देने से लोग देख लेंगे और उसे गार्डन के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया।

ये भी पढ़ें- सड़क नहीं तो शादी नहीं: एक गांव ऐसा, जहां आज भी सड़कें नहीं, लोगों का दावा इसी वजह से नहीं हो रही शादियां

आरोप है कि गार्डन के पीछे पहुंचते ही हिमांशु ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि एक नाबालिग से उसके ही पड़ोसी ने धमकाकर दुष्कर्म किया है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *