इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है, लेकिन यहां सरकारी खेल मैदानों की कमी है। 65 साल पुराना नेहरु स्टेडियम जर्जर हो चुका है। कई वर्षों के बाद इंदौर के राऊ में एक अाधुनिक खेल मैदान की सौगात खेल प्रेमियों को मिली है। यहां तैयार हुआ आधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक और हॉकी एस्ट्रो टर्फ आने वाले समय में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करने में कारगर साबित होगा। इसे बनने में दस वर्षों से लंबित स्पोर्ट्स सेंटर का सपना अब हकीकत में बदल गया है।

Trending Videos

 

14 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की योजना खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने एक दशक पहले बनाई थी। जमीन तो विभाग को समय पर मिल गई, लेकिन बजट मंजूर नहीं होने के कारण मैदान का प्रोजेक्ट लंबे समय तक कागजों में ही सीमित रही। वर्ष 2023 में बजट मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ी और अब यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

 

कॉम्प्लेक्स में लाल रंग का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और आधुनिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ तैयार हो चुका है। मार्च माह से यहां खेल गतिविधियां शुरू करने की तैयारी है। परिसर में इंडोर हॉल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जबकि भविष्य में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट विकसित करने की योजना है। इसके निर्माण पर 34 करोड़ रुपए खर्च हुए है। जल्दी ही यहां खेल संस्थान अपनी गतिविधियां शुरू करेंगे। लोकार्पण के बाद इसे खोला जाएगा। पश्चिमी क्षेत्र में दशहरा मैदान के बाद यह दूसरा बड़ा मैदान बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed