मध्य प्रदेश में सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। खराब पुलों का पूर्व में सर्वे कराया गय …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 12:08:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 12:13:38 PM (IST)

मध्य प्रदेश में सड़कों पर बने जर्जर पुलों की अब होगी मरम्मत, 19.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार
मध्य प्रदेश सड़कों और पुलों की मरम्मत करने पर होगा काम। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. धार और इंदौर खंड में राऊ-महू-मंडलेश्वर रोड पर नौ माइनर ब्रिज
  2. थांदला-लिमडी रोड पर चार माइनर पुलों की मरम्मत
  3. नर्मदापुरम खंड के पिपरिया-मटकुली रोड के नौ पुल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपी-आरडीसी) अब प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, धार, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा आदि शहरों में अपनी सड़कों पर बने जर्जर पुलों की मरम्मत कराएगा।

इसके लिए साढ़े 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। खराब पुलों का पूर्व में सर्वे कराया गया था। एमपी-आरडीसी के अधिकारियों का पूरा फोकस वर्षा के मौसम से पहले काम पूरा कराने पर है।

इन पुलों का होगा कार्य

  • भोपाल, धार और उज्जैन खंड के एक करोड़ 34 लाख रुपये और नर्मदापुर, छिंदवाड़ा और रीवा डिवीजन में 1.98 लाख रुपये की राशि पुलों की मरम्मत के लिए तय की गई है।
  • धार और इंदौर खंड में राऊ-महू-मंडलेश्वर रोड पर नौ माइनर ब्रिज तथा थांदला-लिमडी रोड पर चार माइनर पुलों की मरम्मत दो करोड़ 48 लाख रुपये से की जाएगी।
  • उज्जैन, इंदौर और धार खंड के नीमच-मनासा-रामपुरा रोड, ताल-गोगापुर रोड, देवास-निवाड़ी रोड, आष्टा-कनोट रोड, मंडलेश्वर-कसरावद रोड, बड़वाह-धमनोद रोड, थांदला-कुशलगढ़ रोड पर 12 पुलों की मरम्मत 2.30 करोड़ रुपये से की जाएगी।
  • भोपाल खंड में बरेली-पिपरिया रोड के तीन पुल, विदिशा-अहमदपुर-गैरतगंज रोड, सुल्तानपुर रोड के दो पुल, भोजपुरा-मकसूदनगढ़ रोड के दो पुल, भोपाल बैरसिया रोड के दो पुल के साथ ही ग्वालियर में भिंड-मिहोना-गोपालपुरा रोड, करैरा-भितरवार रोड, परोंद-फतेहगढ़-अशोकनगर रोड के दो पुलों की मरम्मत चार करोड़ 14 लाख रुपये से की जाएगी।

  • छिंदवाड़ा खंड के सिवनी-बालाघाट रोड के तीन पुल, लालबर्रा-समनापुरा रोड के एक पुल के साथ जबलपुर के 17 पुलों की मरम्मत का काम तीन करोड़ 27 लाख रुपये से होगी।
  • नर्मदापुरम खंड के पिपरिया-मटकुली रोड के नौ पुल, नर्मदापुरम-तिमरनी रोड के सात पुल, खंडवा-ऐशपुर-हरदा रोड के 11 पुलों की मरम्मत का काम दो करोड़ 85 लाख रुपये से होगी।


  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed