गोला का मंदिर इलाके में गुरुवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिस समय घटना हुई, उससे कुछ ही देर बाद इसी रूट से मुख्यमंत्री …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोला का मंदिर इलाके में गुरुवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिस समय घटना हुई, उससे कुछ ही देर बाद इसी रूट से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का काफिला निकलने वाला था और पुलिस हाई अलर्ट पर थी। इसके बावजूद बदमाश ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र और हार लूटकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
मुरार थाना क्षेत्र के काशीपुरा-सिंहपुर रोड निवासी गीता राणा अपनी बहन आशा और अन्य स्वजन के साथ मेला घूमने गई थीं। मेला देखकर वे ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। गोला का मंदिर इलाके में भाऊसाहब पोतनीस इंक्लेव के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया।
घटना के समय पुलिस हाई अलर्ट पर थी। शुक्रवार को मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
सुरक्षा दावों पर सवाल
शहर में गुरुवार को वीआइपी मूवमेंट था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य वीआइपी शहर में मौजूद थे। इसके बावजूद लूट की वारदात हो गई और बदमाश नाकाबंदी के बावजूद भाग निकले।
पुलिस का क्या कहना
“ई-रिक्शा में सवार महिला के साथ लूट की घटना हुई है। बाइक पर सवार तीन बदमाश थे। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।”- धर्मेंद्र यादव, थाना प्रभारी, गोला का मंदिर
यह भी पढ़ें- MP Police Bharti : अब ‘सेंसर जैकेट’ और ‘रडार’ तय करेंगे आरक्षकों की किस्मत; एक-एक सेकंड की होगी डिजिटल मार्किंग
