इंडिगो एयरलाइन की पूर्व कर्मचारी के साथ ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित फ्लैट में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र की …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 07:53:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 07:53:17 PM (IST)

ग्वालियर में इंडिगो की पूर्व कर्मचारी से दुष्कर्म... पति से झगड़ा कर आई थी, दोस्त के परिचित ने की ज्यादती
ग्वालियर में इंडिगो की पूर्व कर्मचारी से दुष्कर्म

HighLights

  1. ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित फ्लैट में पूर्व एयरलाइन कर्मी से दुष्कर्म
  2. भोपाल में दर्ज हुआ जीरो पर मामला, ग्वालियर पुलिस ने शुरू की जांच
  3. आरोपी ने शराब के नशे में किया कृत्य, जान से मारने की धमकी दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इंडिगो एयरलाइन की पूर्व कर्मचारी के साथ ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित फ्लैट में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र की रहने वाली है। पति से झगड़ा होने के बाद वह दोस्त के बुलाने पर ही ग्वालियर आई थी। इसी दौरान दोस्त ने अपनी महिला मित्र के परिचित के घर भेज दिया। यहां उसके साथ महिला मित्र के परिचित ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। भोपाल में पीड़िता द्वारा शून्य पर एफआईआर दर्ज कराई गई, जिस पर से मूल एफआईआर यहां कराई गई है।

नौकरी छोड़ने और पारिवारिक विवाद के बाद ग्वालियर पहुंची महिला

भोपाल के जहांगीराबाद की रहने वाली महिला 2021 तक इंडिगो एयरलाइन में काम करती थी। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। महिला का उसके पति से 25 जनवरी को झगड़ा हो गया। इस पर महिला पहले बस से मंडीदीप पहुंची। इसके बाद मंडीदीप से भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर ग्वालियर आ गई। वह अपने दोस्त नितिन भदौरिया के घर पहुंची। नितिन के परिजनों ने उसे घर रोकने से इंकार कर दिया।

फ्लैट पर शराब के नशे में किया दुष्कर्म और दी जान से मारने की धमकी

नितिन ने अपनी महिला मित्र से बात की। महिला मित्र ने परिचित पंकज शुक्ला से मिलवाया। पंकज शुक्ला उसे सिटी सेंटर के गमोरा होटल के पास स्थित अपार्टमेंट में ले गया। यहाँ सीएसके चौधरी के फ्लैट में छोड़ दिया। अगले दिन सुबह नाश्ता भी दिया। रात को फिर वह फ्लैट पर आया। पंकज ने शराब पी। इसके बाद शराब के नशे में महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो हत्या कर देगा।

शून्य पर दर्ज हुई एफआईआर: केस डायरी ग्वालियर स्थानांतरित

पीड़िता ने रात को नितिन को कॉल किया। नितिन के कहने पर वह रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन से महिला ने पति को कॉल किया। पति ग्वालियर लेने आया और भोपाल लेकर पहुंचा। दंपति भोपाल के जहांगीराबाद थाने में एफआईआर कराने पहुंचे। यहां शून्य पर एफआईआर दर्ज कराई गई। घटना ग्वालियर की थी, इसलिए केस डायरी ग्वालियर भेजी गई। यूनिवर्सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed