कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित और आपत्तिजनक बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और पार्टी की वरिष्ठ महिला नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे महिला विरोधी, दलित विरोधी और समाज को बांटने वाला बताया है। इस मामले को लेकर भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर और अन्य जिलों में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किए और कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला जलाया। महिला मोर्चा ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी और विधायक के निष्कासन की मांग की है।

2 of 3
भाजपा संगठन की महिलाओं ने बरैया का पुतला फूंका
– फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मंचों से महिला सम्मान और सशक्तिकरण की बातें करती हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी के विधायक द्वारा दिए गए महिला विरोधी और अमर्यादित बयानों पर उनकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है। यह चुप्पी स्पष्ट करती है कि यह कोई व्यक्तिगत भूल नहीं, बल्कि कांग्रेस की नीति और मानसिकता का हिस्सा है। कांग्रेस के लिए नारी सम्मान कोई मूल्य नहीं, बल्कि केवल एक वोट बैंक बनकर रह गया है। यह मामला केवल महिलाओं का नहीं, बल्कि दलित समाज की अस्मिता, संविधान की आत्मा और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा हुआ है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि क्या यही कांग्रेस की असली सोच है? क्या ऐसे बयानों पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी उनकी सहमति मानी जाए? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट मांग है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं होता, तो कांग्रेस को महिला सम्मान, दलित अधिकार और सामाजिक न्याय की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। महिलाओं को लेकर रोज सवाल उठाने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भी इस मामले में अपनी और अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का सार्वजनिक रिकॉर्ड बताता है कि यह बयान एक सुनियोजित और लगातार चलने वाली विकृत मानसिकता का हिस्सा है। नारियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

3 of 3
अलग-अलग जगह बरैया का प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया
– फोटो : अमर उजाला
समाज को आपस में लड़ाने वाला बयान
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि बरैया का बयान समाज को आपस में लड़ाने वाला है और सभी वर्गों की महिलाओं का अपमान करता है। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि ऐसे नेताओं को तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाए।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: तीसरी आंख की निगरानी में होंगी MP बोर्ड परीक्षाएं, पहली बार 200 परीक्षा केंद्रों में लग रहे कैमरे
इस तरह की टिप्पणी पूर तरह अस्वीकार्य
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कहा कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध पर इस तरह की टिप्पणी पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ऐसे बयानों का समर्थन करती है।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: बरैया के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, पार्टी बोली-यह व्यक्तिगत राय, विधायक ने दिया स्पष्टीकरण
यह भारतीय संस्कृति और नारी सम्मान का आपमान
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि बलात्कार को ‘तीर्थ’ से जोड़ना भारतीय संस्कृति और नारी सम्मान का अपमान है। भाजपा नारी सम्मान के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।
