गौहरगंज में चल रहे प्रदर्शन के दौरान स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार, पहले प्रदर्शन स्कूल मैदान में शांतिपूर्वक जारी था, लेकिन इसी बीच भीड़ में मौजूद एक जत्था मार्ग बदलकर प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ गया। पुलिस द्वारा रोकने पर युवक नहीं माने, जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद एहतियातन पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्चिंग अभियान शुरू किया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बन सके।




Trending Videos

Raisen News: Accused of brutality against 6-year-old innocent girl still absconding even after five days

प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला


सिहोर भी रहा बंद, निकाली गई रैली

सीहोर में भी लोगों में गुस्सा देखा गया। शहर बंद रहा, रैली निकाली गई, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। आरोपी सलमान की तुरंत गिरफ्तारी और मृत्युदंड की मांग की गई है। आक्रोशित नागरिक एक विशाल रैली के रूप में सड़कों पर उतरे। हाथों में तख्तियां, आंखों में आंसू और दिल में क्रोध लिए हजारों लोग सड़कों पर जमा हुए। रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां SDM तन्मय वर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सीहोर के लोगों का मानना है कि मासूम पर हुई यह दरिंदगी इंसानियत की सीमाओं से भी परे है। 

 


Raisen News: Accused of brutality against 6-year-old innocent girl still absconding even after five days

मंडीदीप से गुजरने वाला हाई-वे लोगों ने किया जाम।
– फोटो : अमर उजाला


सरकार का एक्शन

इस मामले में सरकार सख्त है। इसी वजह से सीएम मोहन यादव ने मंगलवार देर शाम को डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस समेत कई उच्च अधिकारियों की बैठक की। सीएम ने रायसेन के एसपी पंकज पांडेय को हटा दिया था। उनको पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया। 

 


Raisen News: Accused of brutality against 6-year-old innocent girl still absconding even after five days

मंडीदीप में बाजार बंद रहे।
– फोटो : अमर उजाला


300 पुलिस वाले ढूंढ रहे आरोपी को

पुलिस के अनुसार करीब 20 टीमें इस पूरे ऑपरेशन के लिए बनाई गईं है। 300 पुलिस वाले जमीनी स्तर पर आरोपी की तलाश कर रहे हैं। सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी के ऊपर इनाम की रकम भी बढ़ाकर 30 हजार कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- कोबरा के सिर पर लगे 80 टांके …और बच गई जान, क्यों सांप को बचाने एकजुट हुए लोग? जानें पूरा मामला

 


Raisen News: Accused of brutality against 6-year-old innocent girl still absconding even after five days

फरार आरोपी सलमान।
– फोटो : अमर उजाला


टॉफी दिलाने का झांसा दिया

रेप की घटना  शुक्रवार रात  8 बजे की है। आरोपी सलमान ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा दिया था। वो बच्ची को अपने साथ जंगल में ले गया। वहां दुष्कर्म किया फिर मौके से फरार हो गया। जब बच्ची देर तक गायब रही तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। वह रोती हुई जंगल में मिली।

भोपाल एम्स में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजन बच्ची को अबदुल्लागंज अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके बाद बच्ची की हालत नाजुक बताई। बाद में उसे भोपाल के एम्स में भर्ती किया गया। एम्स भोपाल में ऑपरेशन किया गया है और उसकी हालत इस समय स्थिर बताई जा रही है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *