कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को 25 साल के सगे चाचा ने सात साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

कोतवाली टीआई सतीश सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार करीब 12 बजे बच्ची अपने घर में अकेली थी। मौका पाकर उसका चाचा घर में घुस गया और दरवाजा बंद करके बालिका के साथ दुष्कर्म किया। जब नाबालिग रोने लगी तो उसने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके बाद उसे जमीन में दफनाने की धमकी दी और कहा कि अगर किसी को बताया जान से मार दूंगा।

ये भी पढ़ें-शैतानी करतूत: औरतों की कब्र खोदता, नग्न होकर उनके बाल काटकर करता था तंत्र क्रिया; इस कांड के पीछे थी ये हसरत

इस घटना का पता तब चला, जब दुकान पर सामान लेने गई बालिका की मां वापस लौटी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जब मां ने खिड़की से झांककर देखा तो देवर बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था और बच्ची चीख रही थी। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन फिर भी आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला और मां से कहा तुम यहां से चली जाओ नहीं तो बच्ची को यहीं मार डालूंगा।

ये भी पढ़ें-16 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, मंदिर घुमाने के नाम पर ले गया था जंगल

पीड़िता की मां के शोर मचाने पर आरोपी चाचा मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां तुरंत बालिका को लेकर कोतवाली थाने पहुंचीं। इसके बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए दो टीम हैं, आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *