मैसेज करने वाले ठग ने कहा- एप डाउनलोड करने पर उन्हें रेटिंग टास्क ग्रुप में शामिल किया गया है। अगर वह ऑनलाइन रेटिंग देने का टास्क पूरा कर लेंगी तो कमी…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 11:47:36 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 11:58:32 AM (IST)

ग्वालियर में ऑनलाइन टास्क के नाम पर मां-बेटी से 1.27 लाख की ठगी, 276 रुपये का मुनाफा दिखाकर बिछाया जाल, एफआईआर दर्ज

HighLights

  1. शॉपिंग ऐप डाउनलोड करते ही आया मैसेज
  2. घर बैठे कमीशन के चक्कर में खरीदती गईं महंगे टास्क
  3. महाराजपुरा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला और उसकी मां से 1.27 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन रेटिंग टास्क पूरा करने पर कमीशन का लालच देकर फंसाया। शुरुआत में 276 रुपये का मुनाफा भी हुआ। इसके बाद और रुपये जमा करवा लिए। 1.27 लाख रुपये के टास्क खरीदने के बाद आनलाइन 3 लाख रुपये ज्यादा रकम दिख रही थी।

यह पैसा निकालने का प्रयास किया तो सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद उनसे और पैसा मांगा गया, तब ठगी के मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में ई-जीरो एफआईआर के बाद पुलिस ने मूल एफआईआर दर्ज कर ली है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजराज विहार में रहने वालीं मानसी सिंह ने मिंत्रा ऑनलाइन शापिंग एप डाउनलोड किया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने कहा- एप डाउनलोड करने पर उन्हें रेटिंग टास्क ग्रुप में शामिल किया गया है। अगर वह ऑनलाइन रेटिंग देने का टास्क पूरा कर लेंगी तो कमीशन मिलेगा।

एक टास्क महज 20 मिनट में पूरा कर लिया। इस पर 276 रुपये कमीशन मिला, इसके बाद आनलाइन टास्क खरीदती गई और पूरा करती गई। उसकी मां के खाते से वह भुगतान करती थी। मानसी और उसकी मां को लगा कि घर बैठे पैसा मिल रहा है। जब रकम अधिक हो गई तो यह पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करने का प्रयास किया, तब उन्हें ठगी का पता लगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *