सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर ने लंबे समय से कार्यालय में अटैच आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 10:36:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 10:36:09 PM (IST)

ग्वालियर सीएमएचओ का सख्त आदेश: मूल पदस्थापना पर लौटें आउटसोर्स कर्मचारी, नहीं तो रुकेगा मानदेय
ग्वालियर सीएमएचओ का सख्त आदेश( एआई फोटो)

HighLights

  1. सीएमएचओ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को मूल पदस्थापना स्थल पर लौटने के निर्देश दिए
  2. 27 जून से स्वास्थ्य संस्थान में उपस्थिति दर्ज कर नियमित कार्य करने के आदेश
  3. आदेश नहीं मानने पर मानदेय रोका जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एमएस सागर ने लंबे समय से कार्यालय में अटैच आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी कर्मचारियों को तत्काल अपनी मूल पदस्थापना वाले स्वास्थ्य संस्थान में उपस्थित होकर नियमित रूप से कार्य करना होगा।

आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से सीएमएचओ कार्यालय में अटैच थे

निर्देश के मुताबिक 27 जून को सभी आउटसोर्स कर्मचारी सीएमएचओ कार्यालय में उपस्थित होने के बजाय अपनी मूल पदस्थापना वाले स्वास्थ्य संस्थान में जाकर उपस्थिति दर्ज करेंगे। कर्मचारियों को उपस्थिति पंजी और सार्थक पोर्टल पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार करीब 15 आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से सीएमएचओ कार्यालय में अटैच थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *