लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद ग्वालियर में फायर सेफ्टी जांच के दौरान कई कोचिंग संस्थानों में गंभीर खामियां मिलीं। पांच संस्थानों को बंद कर छात्रों को स…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 09:10:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 10:04:21 AM (IST)

ग्वालियर में कोचिंग बंद दिखाने के लिए अंदर-बाहर लगाए ताले, भीतर बैठे 70 छात्रों को सुरक्षित निकाला
ग्वालियर में कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई।

HighLights

  1. फायर जांच में कई कोचिंग संस्थानों में खामियां मिलीं।
  2. छात्रों को अंदर बंद कर छिपाने का प्रयास हुआ।
  3. पुलिस ने ताला तुड़वाकर छात्रों को सुरक्षित निकाला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग में आग लगने की घटना में 15 छात्रों की मौत हो जाने के बाद ग्वालियर में भी मंगलवार को जांच अभियान चलाया गया। फायर ब्रिगेड का अमला मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे लक्ष्मीबाई कालोनी स्थित कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचा।

इस दौरान एक कोचिंग संचालक ने कार्रवाई से बचने के लिए बिल्डिंग के अंदर और बाहर ताले जड़ दिए। पता चला कि अंदर 70 छात्र पढ़ रहे हैं, जिन्हें छत के रास्ते दूसरी बिल्डिंग पर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस की सहायता से ताला तुड़वाकर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए फायर अमले ने पांच संस्थानों को बंद कराने की कार्रवाई की।

वरदानी कोचिंग क्लासेस में मिली गंभीर अनियमितता

naidunia_image

  • जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित वरदानी कोचिंग क्लासेस में यह गंभीर अनियमितता भी आई। पांच मंजिला इस बिल्डिंग के एक हिस्से में कोचिंग संचालित होती है, जबकि दूसरे हिस्से में धाकड़ लाइब्रेरी बनी हुई है।
  • विभागीय जांच के समय संस्थान संचालक ने छात्रों को जांच से छुपाने के उद्देश्य से बिल्डिंग व कक्षाओं के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। साथ ही कुछ छात्रों को भवन की चौथी मंजिल से नजदीकी मकान के माध्यम से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इससे बच्चों के बीच हड़कंप मच गया।
  • मामले की जानकारी मिलते ही फायर विभाग एवं पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए मौके पर हस्तक्षेप किया और सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। जांच में संबंधित भवन में फायर सेफ्टी प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं पाए गए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिसर को बंद करने की कार्रवाई की गई।
  • इसके अलावा एससीआइ कृषि संस्थान, विज्ञान पथ कोचिंग क्लासेस, धाकड़ लाइब्रेरी एवं डीबी फिटनेस जिम को तत्काल प्रभाव से बंद कराया।
  • ये खबर भी पढ़ें- ग्वालियर में पत्नी की मौत के 20 दिन बाद जिंदा जलकर मरा युवक, नशे में बीड़ी से घर में लगी आग, भाग नहीं सका

    कहां क्या मिली स्थिति

    • एससीआइ कृषि संस्थान में फायर सिलिंडर एक्सपायरी डेट के मिले।
    • लक्ष्मीबाई कालोनी में संचालित विज्ञान पथ कोचिंग में कुछ सिलिंडर सही थे, तो कुछ खाली और एक्सपायरी डेट के मिले, जिन्हें जप्त किया गया। फायर सेफ्टी से संबंधित किसी प्रकार दस्तावेज और इंतजाम कोचिंग में नहीं थे। कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर ऑफिस को बंद किया गया।
    • डीबी फिटनेस जिम में भी फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।

    ये रहे मौजूद

    कार्रवाई के दौरान नोडल अधिकारी फायर रजनीश गुप्ता, फायर आफिसर उमंग प्रधान, दल प्रभारी धर्मेंद्र भदौरिया, निकेत यादव, प्रशांत पांडे, आशिक मुस्ताक, आशीष तोमर आदि मौजूद रहे।



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *