ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। प्रातः 4 बजे भगवान महाकाल के पट खुले और उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर प्रातः 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के पश्चात मंदिर के पट खोले गए और पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजमान सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटानाद के साथ “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया। पुजारियों एवं पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर कपूर आरती की तथा उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया।

ये भी पढ़ें- महाकाल लोक के बाद उज्जैन को मिलेगी नई पहचान, बनेगी भगवान श्रीकृष्ण की 151 फीट ऊंची विराट प्रतिमा

इसके उपरांत महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के मध्य भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि द्वादशी तिथि पर बाबा महाकाल का भांग से विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चंद्रमा से अलंकृत किया गया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

यह है आरती का समय

  • भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
  • दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
  • शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 

भस्म आरती श्रृंगार

भस्म आरती शृंगार दर्शन

 

भस्म आरती श्रृंगार

भस्म आरती शृंगार दर्शन

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *