हथियापौर-जगनापुरा इलाके में गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 06:32:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 06:32:57 PM (IST)

ग्वालियर में शर्मनाक करतूत: गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाला रफीक गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज
आपत्तिजनक हरकत के आरोप में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. आपत्तिजनक हरकत के आरोप में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया
  2. गौसेवकों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुआ था मामला
  3. आरोपित फरार था, पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के हथियापौर-जगनापुरा इलाके में गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 10 और 11 जून की दरमियानी रात कथित रूप से आरोपित रफीक उर्फ कुलंडी को एक गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा गया था। घटना की जानकारी मिलने पर गौसेवकों ने विरोध जताया और सीसीटीवी फुटेज के साथ ग्वालियर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।

संभावित ठिकानों पर दबिश

पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और उसे पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *