मध्य प्रदेश सियासत चरम पर है। राज्यसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के बाद आज निगाहें कांग्रेस के अगले कदम पर हैं। बुधवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा और अपनी बात रखेगा।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद पार्टी का विरोध जारी है। मंगलवार देर रात प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के विधायक और नेता भोपाल स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को बुधवार सुबह 11 बजे मुलाकात का समय दिया। कांग्रेस ने नामांकन निरस्त किए जाने को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए फैसले पर आपत्ति जताई है।

दिल्ली में भी करेंगे मुलाकात

चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग और कांग्रेस नेताओं के बीच यह बैठक 10 जून को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग के सचिव अश्विनी कुमार मोहल ने कहा कि आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को 10 जून को दोपहर 12 बजे निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली में बातचीत के लिए समय देने का निर्णय लिया है। आयोग ने कांग्रेस से यह भी पूछा है कि बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम उपलब्ध कराए जाएं। इससे पहले मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें- परिवाद और एफआईआर के कानूनी अंतर पर टिकी मीनाक्षी नटराजन की राहत की उम्मीद

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *