इस दौरान पश्चिमी हवा 14 से 15 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे दिन के समय लू जैसे हालात महसूस हो सकते हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 08:50:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 08:51:09 AM (IST)

WEATHER UPDATE: ग्वालियर में शुरुआती दिनों में लू का टॉर्चर, 12 जून से बारिश की राहत
तेज धूप में निकलीं युवतियां कपड़ों में ढंकीं दिखाई दी। नईदुनिया

HighLights

  1. 9 और 10 जून को छूटेगा पसीना, 43 डिग्री तक जाएगा पारा
  2. शुक्रवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गिरेगा तापमान
  3. सप्ताह के अंत में गर्मी से तो मिलेगी निजात, लेकिन बढ़ेगी उमस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंचल में गर्मी के तीखे तेवरों के बीच आने वाला हफ्ता मिला-जुला रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सात जून से 13 जून के बीच शुरुआत में तपिश का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में वर्षा होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। शुरुआती दिनों में पारा 43 डिसे तक जाएगा।

हफ्ते की शुरुआत बेहद गर्म मौसम के साथ होगी। सात जून को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिसे रहने का अनुमान है। इसके बाद सोमवार से तपिश और बढ़ेगी, जिससे नौ और 10 जून को पारा 43 डिसे तक पहुंच जाएगा।

इस दौरान पश्चिमी हवा 14 से 15 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे दिन के समय लू जैसे हालात महसूस हो सकते हैं। 11 जून को भी अधिकतम तापमान 42 डिसे के आसपास बना रहेगा, हालांकि न्यूनतम तापमान गिरकर 28 डिसे पर आ सकता है। 12 जून को हल्की वर्षा भीषण गर्मी से राहत देगी।

शहरवासियों के लिए शुक्रवार, 12 जून का दिन राहत लेकर आएगा। मौसम के बदले मिजाज के कारण इस दिन 25 मिमी तक हल्की वर्षा और रात में बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और यह सीधे 38 डिसे पर आ जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी गिरकर 26 डिसे तक पहुंच जाएगा।

सप्ताह के आखिरी दिन यानी 13 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वर्षा के प्रभाव के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिसे और न्यूनतम तापमान 27 डिसे दर्ज होने का अनुमान है। हालांकि वर्षा और बादलों के कारण हवा में नमी बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान कम होने के बावजूद हल्की उमस का अहसास हो सकता है।

naidunia_image

यह रह सकता है सात दिनों में मौसम

  • 07 जून: दिन में तपिश अधिक रहेगी, जिससे गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।
  • 08 जून: अत्याधिक गर्मी रहेगी और लू जैसे हालत रहेंगे।
  • 09 जून: तपिश अधिक रहेगी और तेज धूप की वजह से लोगों को परेशानी होगी।
  • 10 जून: दिन में तेज धूप व गर्मी रहेगी। हवा भी गर्म रहेगी।
  • 11 जून: दिन में तेज धूप रहेगी, लेकिन शाम को बादल छा सकते है।
  • 12 जून: मौसम में बदलाव होगा और हल्की वर्षा हो सकती है।
  • 13 जून: आसमान में आशिंक तौर पर बादल रहेंगे और तापमान कम रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *