आरक्षक अंकित तोमर ढाबे से खाना और शराब खरीदने के बाद गायब हुआ था। उसकी लाश दो दिन पहले मिली थी और उसके सिर और पैर में चोट के निशान थे। …और पढ़ें

HighLights
- शिवपुरी लिंक रोड पर मिली थी लाश
- हत्या और हादसे में उलझी पुलिस
- पीएम रिपोर्ट में पैर टूटने का खुलासा
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में आरक्षक अंकित तोमर की मौत का मामला अब तक अनसुलझा है। वह आखिरी बार अपने दोस्त रामहेत गुर्जर निवासी शालूपुरा के साथ दिखा था। रामहेत उस जगह भी दिखा है, जहां अंकित की लाश मिली है।
इसके चलते रामहेत पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह हादसे में मौत की बात कह रहा है और सिर्फ उसे घर तक छोड़ने की जानकारी दे रहा है, लेकिन पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं, जिसमें साथ में शराब पीने और खाने की भी जानकारी सामने आई है।
दो दिन पहले दिन पहले अंकित तोमर की लाश पड़ी मिली थी। शिवपुरी लिंक रोड पर नवीन लोहा मंडी के पास लाश पड़ी मिली थी। उसके सिर और पैर में चोट के निशान थे। उसके पैर में पीछे की तरफ चोट है। जब शव का पोस्टमार्टम हुआ तो इसमें सामने आया कि उसका पैर का निचला हिस्सा टूटा है। यह हादसे में टूट सकता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वाहन चढ़ गया हो।
जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब सामने आया कि वह रामहेत गुर्जर के साथ आया है। रास्ते में बाइक से गिरा है। इसके बाद यह लोग गुढ़ा-गुड़ी का नाका इलाके में दोस्त रामहेत के साथ नजर आया। रामहेत उसे अपनी बाइक पर लेकर गया। यह लोग रास्ते में ढाबे से खाना खरीदते दिख रहे हैं। पुलिस को लाश के पास से दो क्वार्टर और चावल भी पड़े मिले हैं।
