न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke

Updated Thu, 04 Jun 2026 05:48 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू जून के तीसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश के दौरे पर आ सकती हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे खंडवा में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी, बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के कार्यक्रम में शामिल होंगी।


Indore: President Draupadi Murmu will visit Madhya Pradesh and participate in events in Khandwa and Jabalpur d

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपद्री मूर्मू का जून के तीसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश दौरा हो सकता है। वे प्रदेश के कुछ जिलों के आयोजनों में शामिल होंगी।18 जून को वे खंडवा आएंगी और ओंकारेश्वर जाकर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करेंगी और वहां पूजा भी करेंगी। इसके अलावा वे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। उनकी यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।


इसके अलावा वे बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के कार्यक्रम में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम लाल बहादुर स्टेडियम में होगा। पुलिस ग्राउंड में हेलिपेड बनाया गया है। संस्था द्वारा आदिवासी विकास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राष्ट्रपति का ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से आध्यात्मिक जुड़ाव है और वे अक्सर इस संस्थान के आयोजनों में भाग लेती हैं।

21 जून को वे जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में भी भाग ले सकती हैं। योग दिवस को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस आयोजन में स्कूली बच्चे शामिल होंगे। स्कूलों में भी योग दिवस के मद्देनजर अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *