ग्वालियर के सिरोल इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 11 वर्षीय बालिका की मौत के बाद लाश सिंध नदी में फेंकने का मामला अभी तक अनसुलझा है। बालिका का सौते …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात
- 11 साल की बेटी की संदिग्ध मौत
- सौतेले पिता ने सिंध नदी में फेंकी लाश
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सिरोल इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 11 वर्षीय बालिका की मौत के बाद लाश सिंध नदी में फेंकने का मामला अभी तक अनसुलझा है। बालिका का सौतेला पिता बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस रीक्रिएशन के लिए पहले उसे सिंध नदी के पुल पर लेकर पहुंची। फिर उसे उसके घर ले गई। जहां से उसने फंदे से उतारने की बात कही थी। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बीच ही कहानी उलझी हुई है। सिरोल इलाके में 24 मई को बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी।
बालिका के लापता होने की शिकायत स्वजन ने सिरोल थाने में की और उसे ढूंढने की बात कही। 24 घंटे बाद अपहरण की एफआइआर दर्ज करा दी। पुलिस ने तलाश शुरू की। इसी बीच सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। जिसमें रात करीब 2.30 बजे संदिग्ध गतिविधि दिखी। बालिका का सौतेला पिता गाड़ी लेकर आता दिखा। फिर लौटकर आया और बालिका को गाड़ी में ले जाता नजर आया। बालिका खुद सीसीटीवी कैमरे में घर आती दिखी। इसके बाद वह घर से नहीं निकली। रात को उसका सौतेला पिता ही ले जा रहा था।
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की और बालिका की मां से बात की तब चौंकाने वाली कहानी सामने आई। इन लोगों ने बताया कि जब वह घर लौटकर आई तो खुद ने फांसी लगा ली थी। यह लोग डर गए थे, इसलिए रात को उसका शव वैन में डालकर ले गया। भिंड में लहार के पास सिंध नदी में शव फेंक दिया। यह कहानी पुलिस को उलझन भरी लग रही है।
ड्रोन उड़ाया तब मगरमच्छ शव खाते दिखे
पुलिस सौतेले पिता को लेकर नदी पर पहुंची। यहां ड्रोन उड़ाया। जहां कैमरे में मगरमच्छ शव खाते दिखे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने की घटनास्थल की जांच
सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगौली के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट घटनास्थल पर पहुंचे। यहां वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए। शव का कराया पैनल से पीएम, डीएनए जांच होगी पुलिस ने डाक्टरों के पैनल से शव के टुकड़े का पोस्टमार्टम कराया। उसके अंग प्रिजर्व किए गए हैं। मां का डीएनए सैंपल होगा। जिससे मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि शव बालिका का ही है या नहीं।
