अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंदिर जाते समय ग्राम बिजौरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है। 


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओलों-बारिश की चेतावनी, तपिश से मिलेगी राहत

घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य शासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंदिर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को उपभोक्ता आयोग से हटाने पर मंथन, नियमों में निलंबन का प्रावधान नहीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *