इंदौर में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सप्ताहभर में पांच स्थानों पर आग लगने से करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। बुधवार सुबह पलासिया क्षेत्र के एक टेंट हाउस में आग लगी। टेंट हाउस के पास ही एक हॉस्टल था। वहां तक जब धुआं पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण गोदाम में रखा डेकोरेशन का सामान, कुर्सियां, टेंट के कपड़े सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है।


 

लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलों के पहुंचने से पहले पूरा गोदाम आग की चपेट में आ चुका था, लेकिन फायर ब्रिगेड ने आग को आसपास की दूसरी दुकानों तक फैलने से रोक लिया। दो टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह दूसरी घटना है जब इंदौर में किसी टेंट हाउस में आग लगी है। इससे पहले खजराना क्षेत्र में टेंट हाउस के पांच गोदाम जल चुके हैं।

कमरे छोड़कर भागे छात्र

अशोक टेंट हाउस जिस बिल्डिंग में स्थित है, उसके पड़ोस में एक हॉस्टल है। आग लगने के बाद हॉस्टल में धुआं भर गया और कमरों में सो रहे छात्रों का दम घुटने लगा। इसके बाद छात्र कमरे छोड़कर बाहर भागे। उन्हें इस बात की भी चिंता थी कि कहीं आग हॉस्टल बिल्डिंग तक न पहुंच जाए, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *