घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मां और दादी लक्ष्मी सोनी रो रही थीं। पूछने पर पता चला कि पिता ने कमरे में छत के कुंदे से तार बांधकर फांसी लगा ली है। यह …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 08:03:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 08:05:42 PM (IST)

मां ने घबराकर फोन लगाया, बेटा घर पहुंचा तो फंदे पर लटके मिला पिता
सराफा कारोबारी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

HighLights

  1. घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि वहां मां और दादी लक्ष्मी सोनी रो रही थीं।
  2. पूछने पर पता चला पिता ने छत के कुंदे से तार बांधकर फांसी लगा ली है।
  3. यह सुनते ही आशुतोष कमरे में पहुंचे और पिता को फंदे पर लटका देखा।

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वलियर। शहर के मुरार थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब कारोबारी की पत्नी ने बेटे को फोन कर तुरंत घर बुलाया। बेटा घर पहुंचा तो पिता कमरे में फंदे से लटके मिले। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आर्य नगर निवासी श्रीकृष्ण सोनी सराफा कारोबार से जुड़े थे। उनके बेटे आशुतोष सोनी की मुरार सदर बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे आशुतोष अपनी दुकान पर थे, तभी मां अर्चना सोनी का घबराया हुआ फोन आया। मां की आवाज सुनते ही वह तुरंत घर के लिए रवाना हो गए।

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मां और दादी लक्ष्मी सोनी रो रही थीं। पूछने पर पता चला कि पिता ने कमरे में छत के कुंदे से तार बांधकर फांसी लगा ली है। यह सुनते ही आशुतोष कमरे में पहुंचे और पिता को फंदे पर लटका देखा। परिजनों के अनुसार आशुतोष ने पहले तार खोलने की कोशिश की।

लेकिन सफल नहीं होने पर चाकू से तार काटकर पिता को नीचे उतारा। उन्हें लगा कि पिता की सांस चल रही है, इसलिए तुरंत परिजनों की मदद से कार में डालकर गोला का मंदिर स्थित बिरला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *