मां-बेटी के झगड़े में पिता की जान चली गई। मां-बेटी आपस में झगड़ा कर रहे थे, तभी पिता बचाने के लिए आए। अचानक उनके सीने में दर्द उठा और गिर पड़े। तुरंत …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 25 May 2026 11:08:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 11:08:12 PM (IST)

ग्वालियर में मां-बेटी का झगड़ा शांत कराने पहुंचा पिता, अचानक आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत
ग्वालियर में मां-बेटी का झगड़ा शांत कराने पहुंचा पिता

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मां-बेटी के झगड़े में पिता की जान चली गई। मां-बेटी आपस में झगड़ा कर रहे थे, तभी पिता बचाने के लिए आए। अचानक उनके सीने में दर्द उठा और गिर पड़े। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हार्ट अटैक की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिटनीस की गोठ की है। चिटनीस की गोठ स्थित वैकुंठ अपार्टमेंट में रहने वाले अनिल कपूर की बेटी मानसी की मार्च में ही शादी हुई थी। मानसी तीन दिन पहले रहने के लिए अपने घर आई थी। रात को मानसी की मां रितु उसके कमरे में सो गई। जब उसने अपनी मां को कमरे से बाहर निकलने के लिए कहा तो नाराज हो गई। इस पर रितु ने कमरे का एसी बंद कर दिया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

रात तीन बजे घर में शोर हो रहा था तो अनिल की नींद खुल गई। अनिल ने बीच-बचाव किया। तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और पसीना आने लगा। इसके बाद वह गिर पड़े। मानसी ने तुरंत अपार्टमेंट में ही रहने वाले डॉक्टर को बुलाया। उन्होंने जांच की तो हालत गंभीर दिखी। अनिल को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिर पुलिस को सूचना मिली।

रितु अनिल की साली थी, बचपन में बेटी मानसी को अनिल ने लिया था गोद

रितु अनिल की साली, बचपन में बेटी अनिल ने गोद ली: इस मामले में रिश्तों की एक नई कहानी सामने आई। अनिल की पत्नी का 2019 में बीमारी के चलते निधन हो चुका है। रितु अनिल की साली थी। रितु के पति वीरेंद्र की भी मौत हो गई। इसके बाद रितु और अनिल साथ रहने लगे।

मानसी भी अनिल की बेटी नहीं थी। मानसी रितु और वीरेंद्र की बेटी है। अनिल के कोई बच्चा नहीं था, इसके चलते बचपन में मानसी को गोद दे दिया। तब से मानसी यहीं रह रही थी।

रात को मां-बेटी के झगड़े में पिता की मौत हो गई। आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। रिपोर्ट में कारण सामने आ जाएगा। – मोहिनी वर्मा, थाना प्रभारी, कोतवाली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *