मॉडल त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शुक्रवार शाम जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह शाम जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। इससे पहले उसने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी।

मीडिया के सवालों पर नहीं खोली जुबान

कोर्ट परिसर में जब समर्थ सिंह आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा तो मीडियावालों ने उसे घेर लिया। इस दौरान पत्रकार लगातार उससे सवाल कर रहे थे ऐसे में उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अपनी पहचान छिपाने के लिए समर्थ ने मुंह पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए था। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक त्विषा की मौत के बाद से ही समर्थ गायब था और छिपा हुआ था। 

समर्थ ने वापस ली जमानत याचिका

हालांकि इस दौरान समर्थ सिंह के वकील सौरभ सुंदर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समर्थ ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ली और उसके बाद अदालत में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। मुझे 5 मिनट दीजिए, वह सरेंडर करने के लिए यहीं मौजूद है। वह सरेंडर करेगा। हम सीजेएम के समक्ष एक अर्जी दाखिल कर रहे हैं। हम अर्जी दाखिल करेंगे, उसका जो भी नतीजा होगा, हम आपको बता देंगे। बस 5 मिनट इंतजार कीजिए।

त्विशा के वकील ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, त्विशा शर्मा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि मीडिया के सामने आने से पहले पहले, समर्थ कोर्ट नंबर 32 के अंदर बैठे हुए थे, जो कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्टरूम है, और उसके दरवाजे बंद थे। उन्हें किस अधिकार के तहत उस कमरे में बैठने की अनुमति दी गई थी? इससे समझ में आता है कि ज्यूडिशियरी उनके सपोर्ट में कितनी ज्यादा है। मैं एसआईटी और लोकल पुलिस को कहना चाहता हूं कि उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कीजिए। उनको तुरंत अरेस्ट किया जाए। वे यहां सरेंडर करने आए थे। यहां के सारे जज जा चुके थे और वे जिला जज के चैंबर में दरवाजा बंद कर के बैठ थे। जब मैं दरवाजा खोलवाया तो वहां से भागे और अभी बार एसोसिएशन के चैंबर में बैठे हुए हैं।

दिल्ली एम्स के डॉक्टर करेंगे दोबारा पोस्टमॉर्टम

इधर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले में मृतका का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली एम्स के डायरेक्टर की निगरानी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल एम्स पहुंचकर पोस्टमार्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। साथ ही पुलिस को तब तक शव सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी त्विषा का पोस्टमार्टम, पति समर्थ सिंह ने किया आत्मसमर्पण

मप्र सरकार ने दिया सीबीआई जांच का आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी सीबीआई जांच कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। इससे पहले 20 मई को त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा कुछ रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले थे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *