एलपीजी उपभोक्ताओं को 30 जून तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य किया गया है। तय समय में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराने पर गैस सब्सिडी बंद हो जाएगी, हालांकि …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 09:11:24 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 09:25:14 AM (IST)

LPG उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो सब्सिडी होगी बंद, मंत्रालय ने जारी किया आदेश
एलपीजी उपभोक्ताओं को होगी बड़ी समस्या। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिना ई-केवायसी वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी तत्काल रोकी गई।
  2. 30 जून तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य घोषित किया गया।
  3. उज्ज्वला लाभार्थियों को अतिरिक्त सब्सिडी के लिए केवायसी जरूरी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जिन एलपीजी उपभोक्ताओं ने अपना ई-केवायसी नहीं कराया है, उन्हें केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने केवायसी कराने के निर्देश दिए हैं। यदि तय समय सीमा में केवायसी नहीं कराई, तो उनकी सब्सिडी बंद हो जाएगी। हालांकि उन्हें सिलिंडर मिलते रहेंगे, लेकिन वे बाजार की दर पर ही मिलेंगे। केवायसी न कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी हमेशा के लिए भी बंद हो सकती है।

मंत्रालय के पत्र के अनुसार डीबीटीएल और उज्ज्वला योजना दोनों में आने वाले ऐसे सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ता, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से लेकर अब तक कभी भी एक बार भी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराया है, उन्हें 30 जून तक इसे पूरा करना अनिवार्य होगा। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मंत्रालय ने सभी कंपनियों को एसएमएस, फोन काल सहित रजिस्टर्ड डाक से नोटिस देने के लिए भी आदेश दिए हैं।

उज्ज्वला के लिए यह नियम

उज्ज्वला योजना के जो लाभार्थी एक वित्तीय वर्ष में सात से अधिक सिलेंडर का उपयोग करते हैं, उन्हें 8 वें और 9 वें सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए हर साल कम से कम एक बार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो 31 मार्च को उनकी यह विशेष सब्सिडी लैप्स हो जाती है।

मंत्रालय से केवायसी से संबंधित पत्र मिला है पेट्रोलियम मंत्रालय से केवायसी से संबंधित पत्र मिला है। इसके आधार पर उन उपभोक्ताओं को केवायसी कराने के लिए सूचना दी जा रही है। उन्हें एसएमएस, फोन काल व डिलीवरी के समय हाकर से भी सूचना दी जा रही है। जिससे बाद में उन्हें परेशानी न हो। श्यामानंद शुक्ला, कोर्डिनेटर, ग्वालियर चंबल एलपीजी एसोसिएशन

  • जिन उपभोक्ताओं ने कभी भी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराया है, उनकी मिलने वाली सब्सिडी को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
  • यदि कोई उपभोक्ता समय-सीमा के भीतर ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करता है, तो उसकी रोकी गई सब्सिडी राशि मिल जाएगी।
  • यदि कोई लाभार्थी 30 जून तक प्रक्रिया को पूरा नहीं करता है तो रोकी गई सब्सिडी स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी।
  • यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित तिथि के बाद देरी से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराता है, तो उसकी सब्सिडी केवल भविष्य में लिए जाने वाले सिलेंडरों पर ही मिलेगी।

बाजार कीमत पर मिलेगा सिलिंडर

मंत्रालय ने कहा है कि केवल केवायसी लंबित होने से किसी भी उपभोक्ता के गैस सिलेंडर की बुकिंग या डिलीवरी को रोका नहीं जाएगा। उपभोक्ता बाजार कीमत पर अपने सिलिंडर प्राप्त करते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *