ड्राइवर ने टेंपो छुड़वाने के लिए कई लोगों से सिफारिश कराई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इसे नहीं छोड़ा। …और पढ़ें

HighLights
- ब्लैकलिस्टेड ड्राइवर को हजार बिस्तर अस्पताल के पास से पकड़ा
- बार-बार नियम तोड़ने पर टेंपो जब्त
- 27,500 रुपये का था टैक्स बकाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में ट्रैफिक सिग्नल का मजाक बनाने वाले टेंपो ड्राइवर को हजार बिस्तर अस्पताल के पास ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा है। उसने करीब डेढ़ साल में 55 बार रेड लाइट जंप की। बार-बार नियम तोड़ने पर ई-चालान बने लेकिन वह नहीं माना और एक बार भी जुर्माना नहीं भरा। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे सवारी वाहनों की सूची तैयार की। जैसे ही वह हजार बिस्तर के सामने नजर आया तो उसे पकड़ लिया।
सख्त कार्रवाई के है निर्देश
ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई का टास्क एएसपी अनु बेनीवाल ने ट्रैफिक पुलिस के अमले को दिया है। कंपू यातायात थाना प्रभारी केपीएस तोमर ने ऐसे सवारी वाहन चालकों की सूची तैयार की, जिन्होंने बार-बार नियम तोड़े और इन पर कार्रवाई का निर्णय लिया। टेंपो एमपी07 आरए 1427 यहां से गुजरा और पुलिस ने तुरंत रोक लिया।
ऐसे ब्लैकलिस्टेड वाहनों में यह टेंपो भी शामिल है। जिसने 55 बार रेड लाइट जंप की। इस पर 27 हजार 500 रुपये का जुर्माना बकाया था। ट्रैफिक पुलिस ने टेंपो जब्त कर लिया। ड्राइवर ने टेंपो छुड़वाने के लिए कई लोगों से सिफारिश कराई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इसे नहीं छोड़ा।
