कार्यकारिणी में 2 उपाध्यक्ष, 1 महासचिव, 2 संगठन मंत्री, 1 सचिव, 2 सहसचिव, 1 कोषाध्यक्ष तथा 21 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 01:03:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 01:03:50 PM (IST)

ग्वालियर में पहली बार होगा न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन, 52 जिलों के अध्यक्ष चुनेंगे नया प्रांताध्यक्ष

HighLights

  1. ग्वालियर, भिंड और टीकमगढ़ के दिग्गजों के बीच प्रांताध्यक्ष पद की जंग
  2. 1978 में बना था संघ, अब वोटिंग से तय होगा भविष्य
  3. चुनी जाएगी 31 सदस्यीय नई कार्यकारिणी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्यप्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन इस बार ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है। यह पहला अवसर होगा, जब संघ का प्रदेशस्तरीय अधिवेशन ग्वालियर में संपन्न होगा। अधिवेशन के दौरान संघ के नए प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन भी कराया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी 52 जिलों के जिला अध्यक्ष मतदान करेंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कार्यकारिणी में 2 उपाध्यक्ष, 1 महासचिव, 2 संगठन मंत्री, 1 सचिव, 2 सहसचिव, 1 कोषाध्यक्ष तथा 21 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, इस बार प्रांताध्यक्ष पद के लिए ग्वालियर जिला अध्यक्ष रामकुमार प्रजापति, भिंड के चेतन शुक्ला और टीकमगढ़ के संजय सिरोठिया मैदान में हैं। संजय सिरोठिया वर्तमान प्रांताध्यक्ष हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए एडवोकेट सुसेंद्र परिहार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जिला न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता पुनीत कोहली सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मतदान संपन्न होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू की जाएगी, ताकि 16 मई की शाम तक परिणाम घोषित किए जा सकें। संघ में कुल 52 मतदाता हैं। उल्लेखनीय है कि प्रांताध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। कर्मचारी संघ का पंजीयन वर्ष 1978 में हुआ था। शुरुआती वर्षों में आपसी सहमति से प्रांताध्यक्ष का चयन किया जाता था, लेकिन पिछले लगभग डेढ़ दशक से चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *