11 सितंबर 2025 को श्रेयांश डबरा आया और छात्रा को ‘होटल सूरज’ में मिलने के बहाने बुलाया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और वापस …और पढ़ें

HighLights
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर डबरा के होटल में ज्यादती
- छात्रा की दूसरी जगह सगाई तय होने पर आरोपी ने मंगेतर को भेजे निजी फोटो
- पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज की
नईदुनिया प्रतिनिधि, डबरा। इंटरनेट मीडिया के जरिए अनजान लोगों से दोस्ती करना डबरा की एक 18 वर्षीय छात्रा के लिए मुसीबत बन गया। प्रयागराज के एक युवक ने न केवल छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी सगाई तय होने पर निजी फोटो भेजकर रिश्ता भी तुड़वा दिया।
इंस्ट्राग्राम के जरिए युवक श्रेयांश ने हुई थी पहचान
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान प्रयागराज निवासी श्रेयांश श्रीवास्तव से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी। 11 सितंबर 2025 को श्रेयांश डबरा आया और छात्रा को ‘होटल सूरज’ में मिलने के बहाने बुलाया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और वापस चला गया।
बदला लेने तुड़वाई सगाई: घटना के बाद स्वजन के हस्तक्षेप पर छात्रा ने आरोपी से दूरी बना ली थी। बीते पांच अप्रैल 2026 को छात्रा की सगाई दूसरी जगह तय हुई। इसकी भनक लगते ही आरोपी ने सगाई वाले युवक को छात्रा के फोटो भेज दिए, जिससे रिश्ता टूट गया।
पुलिस ने ये की कार्रवाई: डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को ग्वालियर महिला थाने भेजा, जहां मेडिकल जांच के बाद श्रेयांश के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज रवाना कर दिया गया है।
सिरफिरे ने पड़ोसी को पीटा, फिर पेट्रोल डालकर बाइक जलाई
ग्वालियर शहर के मुरार क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने पड़ोसी को पहले पीटा। इसके बाद पेट्रोल डालकर उसकी बाइक में आग लगा दी। बाइक जलकर खाक हो गई।
पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। मुरार स्थित न्यू रिवर व्यू कालोनी में रहने वाले राजा पुत्र कृष्ण बिहारी कौरव का पड़ोस में रहने वाले बंटी उर्फ सुरेंद्र पुत्र राजकुमार से झगड़ा हो गया था। बीते रोज राजा जब घर के बाहर खड़ा था, तभी बंटी आ गया। उसने अभद्रता शुरू कर दी। राजा ने टोका तो उसके साथ मारपीट की। उसकी बाइक में आग लगा दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
