एफआइआर में राजीनामा का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते हमला किया था। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 01:37:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 01:37:48 PM (IST)

कालू सेन हत्याकांड का बर्बरता का वीडियो वायरल, लाठी-सरियों से तब तक पीटा जब तक थम नहीं गईं सांसें
युवक को लाठियों से पीटते बदमाश। दूसरे चित्र में आरोपी कृष्णा सोनी। सीसीटीवी फुटेज

HighLights

  1. वायरल वीडियो में बेबस युवक पर टूटते दिखे हमलावर
  2. मृतक के स्वजनों की मांग है-जल्द सभी आरोपियों को पकड़ा जाए
  3. पुलिस ने आरोपी कृष्णा जाटव को पकड़ा, सरगना फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। थाटीपुर स्थित सुरेश नगर में हुई कालू सेन की हत्या के मामले का एक आरोपी कृष्णा पुत्र महेंद्र सोनी पकड़ा गया। वहीं बर्बरता का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक पर आरोपी ताबड़तोड़ लाठी और सरिये बरसाते दिख रहे हैं। उस पर ऐसे टूटे कि उसे उठने ही नहीं दिया।

… आखिर उसकी जान चली गई

आखिर उसकी जान चली गई। मृतक के स्वजनों की मांग है- आने वाले 48 घंटे में सभी आरोपितों को पकड़ा जाए। रंजिश के चलते कालू सेन को मृत्युंजय उर्फ महाकाल, आशीष चौहान, कृष्णा सोनी, प्रिंस गुर्जर, निखिल जाटव, प्रदीप, अनिकेत चौरसिया ने बेरहमी से पीटा था।

जिसके चलते शनिवार शाम को उसने दम तोड़ दिया था। एफआइआर में राजीनामा का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में कृष्णा जाटव को पकड़ लिया है। जबकि सरगना मृत्युंजय उर्फ महाकाल अब तक फरार है।

किडनैपिंग मामले में तीन और आरोपित पकड़े

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कैंसर पहाड़ी से ला छात्रा का अपहरण करने वाले जीतू तोमर के तीन साथी और पकड़े गए हैं। इन्होंने किडनैपिंग मामले में जीतू तोमर का साथ दिया था। इन तीनों का नाम पुलिस ने एफआइआर में बढ़ा लिया है।

छात्रा का अपहरण जबरन शादी करने के लिए जीतू तोमर ने किया था। इन्हें पुलिस ने कानपुर हाइवे से बस में से पकड़ा था। लखनऊ से इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान इन्हें पकड़ लिया था। जीतू के दोस्त चिराग गुर्जर को पहले ही पकड़ लिया था। चिराग की कार से अपहरण हुआ था।

बाद में आकाश सोलंकी, मयंक रावत और कुणाल यादव का भी नाम सामने आया था। इन तीनों ने रैकी करने से लेकर अपहरण में भी साथ दिया था। इंदौर पहुंचने के बाद यही जीतू का सामान भी होटल से पहुंचाने वाले थे। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed