ग्वालियर के बड़ागांव खुरैरी में दो पक्षों में हुए मामूली विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान मृतक की पत्नी, बेटा और बहू भ …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 11:01:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 11:03:13 AM (IST)

ग्वालियर में घूरने पर पड़ोसी पर फायरिंग कर हत्या, पत्नी-बेटे घायल
हत्याकांड के बाद मुरार थाना पहुंची घायल बहू नीतू कुशवाह और उनके परिजन । घटना में घायल पुष्पा कुशवाह। मृतक रमेश कुशवाह।

HighLights

  1. मुरार के बड़ागांव खुरैरी में हुई ये घटना
  2. मामूली विवाद के दौरान हुई फायरिंग
  3. दो आरोपितों को गांव से ही गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार के बड़ागांव खुरैरी में दो पक्षों में हुए मामूली विवाद के दौरान हुई फायरिंग में रमेश कुशवाह की मौत हो गई। इस दौरान मृतक की पत्नी, बेटा और बहू भी घायल हो गए। मंगलवार देर शाम के इस घटनाक्रम में पुलिस देर रात दो आरोपितों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक रमेश कुशवाह मुरार के बड़ा गांव खुरैरी में रहते थे। मंगलवार को उन्हें अपनी बहन के परिवार की शादी में भात देने के लिए जाना था। परिवार में इसकी तैयारी चल रही थी।

भात देने जाने के लिए अपनी दुकान बंद कर रहा था

घर के पास ही रमेश के बेटे रवि कुशवाह की दुकान है। भात देने जाने के लिए वह अपनी दुकान बंद कर रहा था, इसी दौरान बघेल परिवार के लोगों ने रवि से कहा- घूर क्यों रहा है। अनिल ने बात को टालते हुए घर जाने के प्रयास किया तो बघेल परिवार के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोपितों ने छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी

रवि ने इसका विरोध किया तो आरोपित अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल ने राइफल निकाल ली और छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह घर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- कैंटीन संचालक से चाकू की नोंक पर लूट, भोपाल पुलिस करती रही जांच, पीड़ित ने खुद आरोपी को पकड़ा

बचाव करने आई पत्नी और बेटे भी हुए घायल

बचाव करने आई पप्पू की पत्नी पुष्पा और उसके बेटे भी अनिल और रवि घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *