प्रदेश में एक ओर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में तापमान बढ़ने के पीछे हीट डोम, शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मुख्य कारण हैं। इन परिस्थितियों के चलते गर्म हवा फंस रही है और सतह पर तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें-  MP News: 6 साल बाद महिला आयोग को अध्यक्ष मिला, रेखा यादव को सौंपी कमान; नाम तय होने के बावजूद अटका था फैसला

भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल सहित विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 6 जिलों में ओले की भी संभावना जताई गई है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: टीना डाबी की IAS मेंटर शुभ्रा रंजन को बंधक बनाकर दो करोड़ ठगे, जानिए किसने लगाई इतनी बड़ी चपत

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी दर्ज की गई। भोपाल, बैतूल, नर्मदापुरम, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सीहोर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सीधी, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं गुना, रायसेन और बालाघाट में ओलावृष्टि, जबकि शिवपुरी, विदिशा, दतिया और श्योपुर में धूलभरी आंधी चली। 

ये भी पढ़ें-  एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका: नया सरचार्ज लागू, जानें एक माह तक कितना रहेगा जेब पर अतिरिक्त बोझ?

तापमान 40 डिग्री के पार

रविवार को कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। इसमें रायसेन: 44.0°C, खरगोन: 42.8°C, खंडवा: 42.5°C और भोपाल में दिन का तापमान 40.4°C और रात का तापमान 22.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5.4 डिग्री कम रहा। वहीं इंदौर में दिन का तापमान 39.7°C और रात का तापमान 25.7°C रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *