संघ लेाक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कराने वाली चर्चित मेंटर शुभ्रा रंजन के साथ भोपाल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उनके ही पूर्व छात्र और बिजनेस पार्टनर प्रियंक शर्मा ने उन्हें बंधक बनाकर करीब दो करोड़ रुपये ऐंठ लिए। मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शुभ्रा रंजन दिल्ली के कोल नगर स्थित अपनी संस्था ‘शुभ्रा रंजन आईएएस स्टडी’ संचालित करती हैं। आरोपी प्रियंक शर्मा पहले उनका छात्र रह चुका है, लेकिन यूपीएससी में चयन नहीं हो पाया। बाद में उसने भोपाल के एमपी नगर (जोन-2) में उनकी कोचिंग की फ्रेंचाइजी शुरू की थी। शुरुआती समय में दोनों ने मिलकर सेंटर चलाया, लेकिन पिछले एक साल से कोचिंग सेंटर घाटे में था।

ये भी पढ़ें- 6 साल बाद महिला आयोग को अध्यक्ष मिला, रेखा यादव को सौंपी कमान; नाम तय होने के बावजूद अटका था फैसला

निवेश के बहाने बुलाया, फिर बनाया बंधक

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शुभ्रा रंजन को नए बिजनेस प्लान के नाम पर भोपाल बुलाया। गुरुवार को मुलाकात के दौरान उसने निवेश के लिए दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने उन्हें बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर उनके बैंक खाते से 2 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

पीड़िता के चंगुल से छूटने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को भोपाल क्रइम ब्रांच जब आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची, तो पता चला कि वह एम्स भोपाल में भर्ती है। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां आरोपी ने सीने में दर्द की शिकायत बताई, लेकिन जांच में वह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। प्रियंक शर्मा भेल के रिटायर्ड अधिकारी का बेटा है। वह भोपाल में ही परिवार के साथ रहता है।

राजनीति विज्ञान की विशेषज्ञ हैं शुभ्रा रंजन

शुभ्रा रंजन राजनीति विज्ञान की विशेषज्ञ मानी जाती हैं और उनके मार्गदर्शन में कई अभ्यर्थियों ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। उनके छात्रों में टीना डाबी, रिया डाबी, इशिता किशोर और सृष्टि दुबे जैसे नाम शामिल हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *