ग्वालियर के मुरार में 60 वर्षीय वृद्धा को ठगों ने इनाम का लालच देकर गहने उतरवाकर ठग लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की। …और पढ़ें

HighLights
- ठगों ने इनाम का झांसा देकर वृद्धा को साथ ले गए
- गरीब दिखने के बहाने मंगलसूत्र और टाप्स उतरवाए गए
- गली में ले जाकर ठग गहने लेकर मौके से फरार
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के मुरार इलाके में एक बार फिर वृद्धा को ठगा गया है। दिनदहाड़े 60 वर्षीय वृद्धा को दो ठगों ने बातों में उलझाया। इनाम दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। एक गली में ले जाकर कहा- गरीब दिखना है तो गहने उतारकर दे दो। फिर कुछ दूरी तक साथ चले और गहने लेकर गायब हो गए। मुरार में इस तरह ठगी की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में दो और जनकगंज में वृद्धा से ठगी की एक घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस एक में भी आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है।
ये है पूरा मामला
- लाल टिपारा स्थित गैस गोदाम के पास रहने वाली 60 वर्षीय रामवती पत्नी लख्खू कुशवाह बाजार गई थी। वृद्धा को बाजार में पंखा खरीदना था। घर के लिए सब्जी भी खरीदनी थी। सौदागर संतर से पंखा खरीदा और सब्जी खरीदने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवक मिले। एक युवक ने सिर पर टोपी पहनी हुई थी।
- यह कहकर वृद्धा से सोने का मंगलसूत्र और टाप्स उतरवा लिए। उसके बाद वृद्धा को आगे चलने के लिए कहा। पीछे से यह दोनों गायब हो गए। उनके जाने के बाद वृद्धा को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गई। वृद्धा अपने घर पहुंची। फिर परिजनों के साथ थाने पहुंची। रात को पुलिस ने जांच के बाद एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें वृद्धा और ठग नजर आ रहे हैं।
नोट की गड्डी दिखाकर ठगी करने वाली गैंग तक पहुंची पुलिस
इससे पहले मुरार और लश्कर में नोट की गड्डी व अलग-अलग झांसा देकर वृद्धा से ठगी हुई थी। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में लगी थी। पुलिस ठगों तक पहुंच गई है। जल्द ही इस गैंग का खुलासा हो सकता है। पंजाब, उप्र, राजस्थान के ठग इस गैंग में शामिल बताये जा रहे हैं।
कैमरों नजर आए ठग
वृद्धा से ठगी के मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। कैमरों में ठग नजर आए हैं। जल्द ही इन तक पहुंच जाएंगे। अतुल कुमार सोनी, सीएसपी, मुरार सर्किल
