राजधानी भोपाल के स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से उनके निवास के पास सौजन्य भेंट की। इस दौरान मंत्री ने छात्रों से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री सारंग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी बड़ी भूमिका है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे आगे भी मेहनत जारी रखें और अपने परिवार, स्कूल और भोपाल का नाम देशभर में रोशन करें। उन्होंने कहा कि जीवन का यह समय केवल शुरुआत है और आगे लंबा सफर तय करना है। युवाओं को अपनी क्षमता, अनुशासन और परिश्रम का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। मंत्री ने छात्रों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है। साथ ही हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रयास भी जारी है, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने छात्रों को आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद और मार्गदर्शन देने का भरोसा भी दिया। 


ये भी पढ़ें-  MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी

मेधावी छात्रों का शानदार प्रदर्शन

इस अवसर पर स्कूल के छात्रों की उपलब्धियों की भी सराहना की गई। कक्षा 10वीं में महिमा खाड़े ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। राकेश कुमार ने 97.6 प्रतिशत, पूजा चौरसिया ने 97.4 प्रतिशत और भूमिका अहिरवार ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य मेरिट सूची में जगह बनाई। इन छात्रों की सफलता से स्कूल और भोपाल शहर को गर्व महसूस हुआ है। 

ये भी पढ़ें-  शिवपुरी कलेक्टर सामंतवादी सोच को बढ़ावा देने आए हैं?: सिंधिया को ‘महाराज साहब’ कहने पर भड़के कांग्रेसी; जानें

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed