मध्य प्रदेश में गर्मी अब चरम पर पहुंच गई है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि खजुराहो में पारा 46 डिग्री तक दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। गर्मी का असर अब सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि रात में भी राहत नहीं मिल रही, जिससे आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। इन इलाकों में दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लू जैसे हालात बने हुए हैं।

खजुराहो बना सबसे गर्म 

खजुराहो – 46 डिग्री (प्रदेश में सबसे ज्यादा)

नौगांव – 45.5 डिग्री

टीकमगढ़ – 44.5 डिग्री

रीवा  –     44.4 डिग्री

सतना, सीधी – 44.3 डिग्री

श्योपुर – 44.8 डिग्री

दतिया – 44.7 डिग्री

गुना, रायसेन, रतलाम -44 डिग्री

भोपाल, ग्वालियर – 43.4 डिग्री

यह भी पढ़ेंकोर्ट ने प्रमोशन प्रक्रिया को दी पहली प्राथमिकता, पहले पदोन्नति फिर होंगे ट्रांसफर

रात में भी नहीं मिल रही राहत, बढ़ी उमस

गर्मी का असर रात में भी साफ दिखाई दे रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) भी बढ़ी है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को और ज्यादा परेशान कर रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश पूरी तरह से नदारद रही। कहीं-कहीं बहुत हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। लगातार सूखे हालात और तेज धूप के कारण जमीन भी तेजी से तप रही है।

यह भी पढ़ें-ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, पुलिस ने रोका, झड़प के बाद गेहूं लेकर सदन पहुंचे

आगे और बढ़ेगी गर्मी, लू का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और कई इलाकों में लू चलने की स्थिति बन सकती है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *