ग्वालियर में नौकर ने 17 वर्षीय छात्रा को एआई वीडियो से ब्लैकमेल किया, पैसे और गहने ऐंठे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुर …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 11:05:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 11:21:57 AM (IST)

धमकाथा था नौकर- AI से वीडियो बनाकर बदनाम कर दूंगा, ग्वालियर में कारोबारी की बेटी ने डरकर दे दिए मां के गहने
नौकर ने कारोबारी की बेटी को किया प्रताड़ित। (फोटो- एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. नौकर ने छात्रा का पीछा कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
  2. एआई वीडियो से बदनाम करने की धमकी देता रहा आरोपी
  3. पैसे नहीं मिलने पर छात्रा से गहने भी ऐंठ लिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के मुरार इलाके में एक कारोबारी के यहां काम करने वाले नौकर हर्ष ठाकुर ने ही कारोबारी की बेटी को प्रताड़ित कर डाला। 17 वर्षीय छात्रा का कोचिंग जाते समय पीछा करता था। उसके घर से बाहर निकलते ही मोबाइल का वीडियो रिकार्डर ऑन कर लेता था। इसमें रिकार्डिंग शुरू कर देता था। सिरफिरे नौकर ने एआइ से वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दी।

छात्रा से 15 हजार रुपये मांगे, छात्रा के पास रुपये नहीं थे तो उसने अपनी मां के दो मंगलसूत्र और दो सोने के कड़े देकर सिरफिरे से पीछा छुड़ाना चाहा, लेकिन इसके बाद तो उसकी प्रताड़ना और बढ़ गई। छात्रा इतनी सहम गई कि उसने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया, खुद को कमरे में बंद करने लगी। माता-पिता ने कई बार पूछा, तो बीती रात छात्रा ने सबकुछ बताया। इसके बाद इस मामले में मुरार थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई। अब पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।

ऐसे खुला मामला…

  • कारोबारी की बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा है। वह घर से कुछ ही दूरी पर कोचिंग जाती है। कारोबारी की दुकान पर हर्ष ठाकुर निवासी हजीरा काम करता था। वह छात्रा को करीब तीन माह से ब्लैकमेल कर रहा था। न तो छात्रा ने कभी उससे बात की न ही कोई दोस्ती रही। वह छात्रा जैसे ही घर ने निकलती तो बहाने से दुकान से आ जाता था। छात्रा का कोचिंग तक पीछा करता था। उस पर अश्लील फब्तियां कसता था और मोबाइल में वीडियो रिकार्ड कर लेता था।
  • उसने छात्रा से फरवरी में रुपये मांगे और जब रुपये नहीं दिए तो छात्रा का एआइ से वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी दी। छात्रा डर गई तो उसकी चांदी की चेन छीन ली। फिर दोबारा छात्रा से रुपये मांगे तो उसने मां के कड़े और मंगलसूत्र दे दिए। छात्रा करीब एक माह से घर से बाहर निकलने में डर रही थी। बीते रोज माता-पिता को शादी में जाना था, तब मां ने गहने देखे तो कड़े और मंगलसूत्र गायब मिले। फिर बेटी इनके सामने रोने लगी और पूरी घटना माता-पिता को बताई।

इस घटना से सबक, तुरंत पुलिस से करें शिकायत

इस घटना से सभी अभिभावकों को सबक लेने की जरूरत है। इस तरह की घटना में कारोबारी ने गलती की। अगर फरवरी में ही पुलिस से शिकायत कर देते तो मनचले को सबक मिलता। ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत करें।

अश्लील वीडियो में चेहरा लगाकर इंटरनेट पर डालने की दी धमकी

आरोपी छात्रा से कहता था कि उसके पास कई दूसरे अश्लील वीडियो हैं। इसमें उसका चेहरा लगाकर इंटरनेट पर डाल देगा। छात्रा डर गई, इसी डर से उसने दो मंगलसूत्र और कड़े दे दिए।

कारोबारी ने पूछा तो बोला था- अब कभी नहीं आऊंगा

छात्रा से आरोपी हर्ष ठाकुर ने चांदी की चेन छीनी थी। इस दौरान उसने पूरी घटना पिता को बताई थी। पिता ने उसे बुलाकर डांटा तो बोला था कि अब कभी घर के आसपास नजर नहीं आएगा। उसे नौकरी से भी निकाल दिया था। कुछ दिन बाद फिर छात्रा को परेशान करने लगा।

जल्द ही आरोपी को करेंगे गिरफ्तार

कारोबारी की बेटी से सिरफिरे नौकर ने ही एआइ से वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर गहने ले लिए। इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। विंध्या तोमर, एसआइ, थाना मुरार।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *