ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में बुलेट सवार युवकों ने शोर का विरोध करने पर दिल के मरीज, उनकी पत्नी और बेटे से मारपीट की। आरोपियों ने पथराव और तोड़फोड़ भी …और पढ़ें

HighLights
- बुलेट सवारों ने रात में जमकर उत्पात मचाया।
- दिल के मरीज ने शोर का विरोध किया।
- विरोध पर पति, पत्नी और बेटे को पीटा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के हजीरा इलाके में बुलेट सवार सिरफिरे युवकों ने रात को जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 11 बजे यह युवक बुलेट के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज निकालकर बार-बार गुजर रहे थे।
यहां रहने वाले एक पुरुष ने टोका कि वह दिल के मरीज हैं। उसके बाद उन पर सिरफिरे युवकों ने हमला ही कर दिया। उनकी पत्नी और बेटा बचाने आए तो इन्हें भी नहीं छोड़ा। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
पत्नी की आंख पर मारा पत्थर
- हजीरा स्थित दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले शिव सिंह भदौरिया दिल के मरीज हैं। उन्हें अधिक शोर होने पर तकलीफ होने लगती है। उनके घर के बाहर से बुलेट व इसके साथ तीन से चार अन्य बुलेट सवार बार-बार गुजर रहे थे। बुलेट से गोली जैसी आवाज निकाल रहे थे।
बेटे पर साइलेंसर निकालकर किया हमला
अमित पर तो बुलेट का साइलेंसर ही निकालकर हमला करना शुरू कर दिया। उसके सिर में चोट आई है। मोहल्ले के लोग इन्हें बचाने आए। मोहल्ले के लोगों ने घेरा तो बुलेट छोड़कर भाग गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। हमलावारों की तलाश चल रही है।
