इस मामले में जब छात्रा को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद दुष्कर्म और पाक्ससे एक्ट की धारा बढ़ाई गई। …और पढ़ें

HighLights
- बहला-फुसलाकर भगाया
- पड़ोसी ही निकला आरोपी
- पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को उसका दोस्त बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने श्योपुर बार्डर से किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी भी पकड़ा गया है।
आरोपी उसके पड़ोस में रहता है। वह उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। छात्रा स्टोन के पार्क से लापता हो गई थी। स्वजन ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में जब छात्रा को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद दुष्कर्म और पाक्ससे एक्ट की धारा बढ़ाई गई।
श्योपुर बार्डर से छात्रा बरामद
साइबर सेल और तकनीकी इनपुट की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि लापता छात्रा को उसके घर के ठीक सामने रहने वाला एक युवक ही बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और दोनों इस वक्त मुरैना और श्योपुर जिले की सीमा (बॉर्डर) के पास छिपे हुए हैं।
