भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए एक से 12 जून के बीच लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। ग्वाल …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 06:34:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 06:36:43 PM (IST)

1 से 12 जून के बीच आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी, यहां करें डाउनलोड
एक से 12 जून के बीच आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा

HighLights

  1. सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 1 से 12 जून तक होगी लिखित परीक्षा
  2. ग्वालियर और सागर केंद्रों पर परीक्षा देंगे करीब 48 हजार अभ्यर्थी
  3. लाने होंगे आधार कार्ड और एडमिट कार्ड के रंगीन प्रिंटआउट साथ

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए एक से 12 जून के बीच लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। ग्वालियर और सागर में दो परीक्षा केंद्र हैं। इनमें ग्वालियर चंबल अंचल के आठ जिलों के अलावा सागर, दमोह के करीब 48 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

आवेदकों में सबसे ज्यादा भिंड, मुरैना के हैं। पिछली बार 33 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में परीक्षा के लिए सेना के अधिकारियों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, वॉशरुम व गर्मी में छांव का इंतजाम किए जाने के लिए पत्र लिखा गया है।

आधार कार्ड और प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट साथ लाना होगा

अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंटआउट साथ लाना होगा। आधार कार्ड की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन होगा।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल पंकज कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट भी उपलब्ध है। जिससे वह प्रैक्टिस कर सकते हैं। एडमिट कार्ड भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। वहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 1 से 15 जून तक होंगे तबादले, स्थानांतरण नीति 2026 को मिली मंजूरी… जानें पूरी नीति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *