शिकायतकर्ता का दावा है कि बर्खास्त होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर इन छात्रों को एमबीबीएस की डिग्रियां जारी कर दी गईं। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 10:54:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 10:56:08 AM (IST)

व्यापमं के बर्खास्त छात्रों को 16-16 लाख में बेची एमबीबीएस की डिग्री, लोकायुक्त पहुंचा मामला, निशाने पर बड़े अफसर
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. इंटरनेट मीडिया पर वायरल ऑडियो ने खोली पोल
  2. डिग्री के बदले लाखों की सौदेबाजी
  3. लोकायुक्त ने विवि और कॉलेज से मांगे दस्तावेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कालेज से साल 2017 में व्यापमं के बर्खास्त किए गए छात्रों को लाखों रुपये लेकर एमबीबीएस की डिग्रियां बांटने के मामले की शिकायत लोकायुक्त पर पहुंची है। लोकायुक्त एसपी ने शिकायत को जांच में लेते हुए कालेज और विश्वविद्यालय प्रबंधन से दस्तावेज तलब किए हैं।

आडियो में डिग्री बेचने को लेकर सौदेबाजी की बात आई थी सामने

इस पूरे मामले का राजफाश तब हुआ जब कथित तौर पर 16-16 लाख रुपये लेकर डिग्रियां बांटने का एक आडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। इस आडियो में डिग्री बेचने को लेकर सौदेबाजी की बात सामने आई थी। लोकायुक्त अब इस आडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

शिकायत का सत्यापन व शिकायतकर्ता के बयान लेने के बाद मामले का प्रतिवेदन लोकायुक्त भोपाल को भेजा जाएगा। पूर्व मेडिकल छात्र संदीप लहारिया द्वारा लोकायुक्त एसपी को की गई शिकायत के अनुसार साल 2006 से।2010 बैच के 25 छात्रों का नाम व्यापमं कांड में आया था। इसके बाद न्यू हाई पावर एक्शन कमेटी ने 2017 में इन छात्रों को बर्खास्त कर दिया था।

शिकायतकर्ता का दावा है कि बर्खास्त होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर इन छात्रों को एमबीबीएस की डिग्रियां जारी कर दी गईं। जांच की आंच डीन, जीवाजी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों तक पहुंच सकती है।

लोकायुक्त एसपी ने कहा… शिकायत का सत्यापन किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद पूरी जांच रिपोर्ट (प्रतिवेदन) लोकायुक्त मुख्यालय भोपाल को भेजी जाएगी। -निरंजन शर्मा, एसपी, लोकायुक्त।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed