मध्य प्रदेश में दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची दुग्ध संघ ने भी दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें 15 मई से लागू होंगी। इससे पहले सांची ने पिछले साल 7 मई को कीमतों में इजाफा किया था। भोपाल में पैक्ड दूध की सबसे ज्यादा खपत सांची ब्रांड की है। शहर में रोजाना करीब साढ़े 7.5 लाख लीटर सांची दूध बिकता है। इसके अलावा अमूल की करीब 90 हजार लीटर और सौरभ व श्रीधी ब्रांड की एक लाख लीटर से ज्यादा खपत शहर व ग्रामीण इलाकों में होती है। वहीं, मदर डेयरी की बिक्री मुख्य रूप से शहर में केंद्रित है।

दूध महंगा होने पर कांग्रेस का हमला

दूध की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आम आदमी की जिंदगी चाय-पानी से चलती है। दूध महंगा होगा तो चाय के दाम भी बढ़ेंगे। बच्चों के लिए दूध जरूरी है, लेकिन उसके भाव भी बढ़ा दिए गए हैं। पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार महंगाई का बोझ जनता पर डाल रही है और आने वाले समय में डीजल-पेट्रोल के दाम भी बढ़ सकते हैं। कांग्रेस ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें-अब बिजली खरीद के समझौतों के लिए कैबिनेट मंजूरी अनिवार्य, बड़े वित्तीय फैसलों में तय होगी जवाबदेही

अमूल और मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए थे। नई कीमतें 14 मई से लागू हो चुकी हैं। कंपनियों ने पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की बढ़ती लागत को इसकी वजह बताया है। राजधानी में खुले दूध की खपत पैक्ड दूध से ज्यादा है। भोपाल में रोज करीब 10 लाख लीटर खुला दूध बिकता है। कुछ दिन पहले खुले दूध के दाम भी 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। हालांकि खुले दूध के रेट पैक्ड दूध की तुलना में करीब 10 रुपये प्रति लीटर कम हैं।

यह भी पढ़ें-सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *