ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में मजिस्ट्रेट के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर चांदी के गहने ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों से जांच शुरू की। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 11:37:11 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 11:37:11 AM (IST)

मजिस्ट्रेट के घर का ताला तोड़ चांदी के गहने ले गए चोर, पुलिस देख रही CCTV फुटेज
मजिस्ट्रेट के घर ही चोरी हो गई। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हजीरा क्षेत्र में मजिस्ट्रेट के घर चोरी की वारदात हुई।
  2. सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे चोर।
  3. अलमारी तोड़कर चांदी के गहने चोरी कर ले गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू कॉलोनी नंबर-एक में मजिस्ट्रेट के घर ही चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर चांदी के गहने ले गए। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

यहां रहने वाले प्रकाश चंद्र आर्य मजिस्ट्रेट हैं। वह भोपाल में रहते हैं। यहां घर खाली पड़ा हुआ है। घर में से अधिकांश सामान वह ले गए हैं। कुछ सामान बचा हुआ है, क्योंकि इस मकान को बेचने की तैयारी चल रही है। बीती रात घर के ताले तोड़कर चोर घुस गए। सुबह जब पड़ोसी ने ताले टूटे देखे तो उन्हें फोन पर सूचना दी।

उन्होंने अपने दामाद डॉ योगेश आर्य को घर भेजा। अंदर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था। इसमें रखे चांदी के गहने गायब थे। फिर पुलिस को सूचना दी गई। हजीरा थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

कैमरों की मदद से चोरों की हो रही तलाश

सूने घर का ताला तोड़कर चोर कुछ सामान ले गए हैं। एफआइआर दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश चल रही है। कैमरों को देख रहे हैं। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। जितेंद्र तोमर, थाना प्रभारी, हजीरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *