अग्निवीर सेना भर्ती 2026-27 की ऑनलाइन सीईई परीक्षा में ग्वालियर भर्ती कार्यालय क्षेत्र से 48,088 युवाओं ने पंजीयन कराया। अब तक 33,066 अभ्यर्थी परीक्षा …और पढ़ें

HighLights
- अग्निवीर भर्ती परीक्षा 1 से 12 जून तक।
- कुल 48,088 युवाओं ने कराया ऑनलाइन पंजीयन।
- 36,602 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। वर्ष 2026-27 के लिए अग्निवीर सेना भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कामन एंट्रेंस एग्जाम-सीईई) 1 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर के अंतर्गत बड़ी संख्या में युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए पंजीयन कराया है।
सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस वर्ष कुल 48 हजार 88 अभ्यर्थियों ने भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। परीक्षा कार्यक्रम के तहत अब तक 36 हजार 602 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 33 हजार 66 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं।
इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
- आंकड़ों के अनुसार, अब तक 3 हजार 536 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों का चयन आगामी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए किया जाएगा।
- सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और भर्ती संबंधी जानकारी केवल भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये ही प्राप्त करें।
