पुलिस को आशंका है कि दोनों पानी में नहाने उतरे होंगे और इसी दौरान गहरे पानी में चले गए होंगे। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 25 May 2026 02:38:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 02:50:46 PM (IST)

तिघरा डेम में पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, दो दिन बाद पानी में उतराती मिली लाशें
तिघरा डेम से शवों को बाहर निकालते गोताखोरों की टीम। वीडियोग्रेव

HighLights

  1. पिकनिक मनाने गए थे दोनों दोस्त
  2. किनारे पर मिली बाइक और कपड़े
  3. माता-पिता का इकलौता सहारा था अभिषेक

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। तिघरा बांध पर पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों दो दिन पहले घर से तिघरा जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद से ही लापता थे। सोमवार को इनकी लाश मिली है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पानी में नहाने उतरे होंगे और इसी दौरान गहरे पानी में चले गए होंगे।

जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत तारागंज के रहने वाले मोहित उर्फ बाबू(25) पुत्र राजकुमार रजक और अभिषेक(24) पुत्र जानकीप्रसाद सगर दोनों खास दोस्त थे। दोनों 23 मई को स्वजनों से बोले कि तिघरा बांध पर घूमने जा रहे हैं। इसके बाद यह लौटकर ही नहीं आए। स्वजनों ने जनकगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस इन्हें ढूंढ रही थी। इनके कपड़े और बाइक तिघरा बांध के किनारे ही मिले।

सोमवार सुबह जब यहां से लोग गुजरे तो पानी में दोनों की लाश उतराती नजर आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाए गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। प्रथम दृष्टया हादसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कहानी स्पष्ट होगी।

बीमार माता-पिता का इकलौता सहारा था अभिषेक: अभिषेक के पिता को लकवा मार गया था। इसके बाद से वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। मां भी बीमार रहती है। बीमार माता-पिता का वह इकलौता सहारा था। उसकी मौत् से माता-पिता बेसुध हो गए। रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम कराया।

साथ में घूमने गए थे, लाश भी साथ आईं, हर आंख नम: अभिषेक और मोहित खास दोस्त थे। हर काम साथ करते थे। घूमने साथ गए थे। इनकी लाश भी साथ ही घर पहुंची। पूरा मोहल्ला गमगीन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *